1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या अपने पति को डांटते वक्त आपको कमजोरी महसूस होती है, अगर हां तो आपके लिए मार्केट में आया नया टॉनिक

क्या अपने पति को डांटते वक्त आपको कमजोरी महसूस होती है, अगर हां तो आपके लिए मार्केट में आया नया टॉनिक

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 05, 2024 11:39 pm IST,  Updated : Feb 05, 2024 11:39 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक टॉनिक का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कहा जा रहा है कि अगर आप अपने पति को डांटते वक्त कमजोरी महसूस करती हैं तो आपको यह दहाड़ 44 की जरूरत है।

कमजोरी भगाने वाला टॉनिक- India TV Hindi
कमजोरी भगाने वाला टॉनिक Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी दुनिया है। यह कब क्या देखने को मिल जाए, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो के अलावा कई बार अजीबो-गरीब प्रचार के वीडियो भी वायरल हो जाते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद अकसर लोग हैरान हो जाते हैं। मगर इस बार जिस प्रोडक्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आप चाह कर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है?

इस प्रोडक्ट का नाम सुना है कभी?

आप जब भी टीवी पर कोई फिल्म या फिर कोई प्रोग्राम देखते होंगे तो कुछ-कुछ देर में अलग-अलग प्रोडक्ट्स के कई प्रचार देखने को मिलते होंगे। मगर वायरल वीडियो में जिस प्रोडक्ट का प्रचार किया जा रहा है, उसका नाम शायद ही कभी सुना होगा। वीडियो में आप किसी महिला को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि, 'क्या आप अपने पति को डांटते वक्त कमजोरी महसूस करती हैं। तो आपको चाहिए दहाड़ 44।' महिला आगे कहती है कि ये विटामिन से भरपूर और शेरनी के दांतों से बना हुआ है। पत्नियों की दहाड़ से पतियों में हाहाकार मचेगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर innocent_38028 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 20 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इससे पहले कि मेरी गर्लफ्रेंड देख ले, इस रील को डिलीट कर दो। दूसरे यूजर ने लिखा- बस यही देखना रह गया था। एक यूजर ने पूछा- यह अमेजन पर मौजूद है क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा- पापा के जमाने का टॉनिक।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं मौत को सीधा टक्कर देना! सीट पर लेटकर बाइक चलाते हुए शख्स का Video हुआ वायरल

ये है असली टैलेंट! शख्स ने जुगाड़ से बनाया म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और बजाई 'मेरे रश्के कमर' की धुन, Video देख हो जाएंगे फैन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।