1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़कों का फुटबॉल स्किल हर्ष गोयनका को आया बहुत पसंद, Video देखकर आप भी हो जाएंगे इनके फैन

लड़कों का फुटबॉल स्किल हर्ष गोयनका को आया बहुत पसंद, Video देखकर आप भी हो जाएंगे इनके फैन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 07, 2024 05:41 pm IST,  Updated : Feb 07, 2024 05:41 pm IST

आपने आज तक कई लोगों को फुटबॉल खेलते हुए देखा होगा। मगर क्या कभी किसी को अपने-अपने छत पर खड़े होकर फुटबॉल खेलते हुए देखा है। इस वायरल वीडियो में ऐसा ही कुछ दिखने वाला है।

छत पर खड़े होकर फुटबॉल खेलते दिखे लड़के- India TV Hindi
छत पर खड़े होकर फुटबॉल खेलते दिखे लड़के Image Source : SOCIAL MEDIA

अलग-अलग देश में अलग-अलग तरह के खेल पसंद किए और खेले जाते हैं। मगर हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट जैसे कुछ खेल कई देशों में देखना और खेलना पसंद किया जाता है। हमारे देश में वैसे तो लोग सबसे ज्यादा क्रिकेट को पसंद करते हैं मगर अब धीरे-धीरे फुटबॉल भी लोगों के बीच लोकप्रिय खेल बनता जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन लड़के फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आ रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

वीडियो में क्या दिखा?

आपको जब भी कोई खेल खेलना होता है तो आप एक पार्क में जाते हैं। कुछ लोग अपनी गली या फिर घर के छत पर इकठ्ठे होकर खेलते हैं। मगर क्या आपने कभी किसी को अपने-अपने घर के छत पर खड़े होकर आउटडोर गेम खेलते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन लड़के अपने-अपने घर के छत पर खड़े हैं और फुटबॉल को किक मारकर एक दूसरे को पास कर रहे हैं। यह वीडियो को काफी पसंद आया और उन्होंने इसे अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया है। हालांकि यह वीडियो कब और किस जगह का है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 67 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट्स में अपना प्रतिक्रिया भी शेयर की है। एक यूजर ने लिखा- बहुत शानदार। दूसरे यूजर ने लिखा- प्लीज इन खिलाड़ियों को खोजिए और भारत की टीम में जोड़ें। एक यूजर ने लिखा- इस वीडियो को शेयर करने के लिए धन्यवाद। कमेंट सेक्शन में अधिकतर लोगों ने Wow और अमेजिंग लिखकर इन खिलाड़ियों के स्किल की तारीफ की है।

ये भी पढ़ें-

50 रुपये के नोट पर लड़की ने 'अमित' के लिए लिखा संदेश, कहा- 'मुझे अपने साथ भगा ले चलो'

किराएदार के पैसे गायब करने की फिराक में था मकान मालिक, मगर शख्स ने नहीं मानी हार और...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।