1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बाइक सवार को देख यमराज भी हुए हैरान! लोगों ने कहा- 'यह है हैवी ड्राइवरों का बाप'

इस बाइक सवार को देख यमराज भी हुए हैरान! लोगों ने कहा- 'यह है हैवी ड्राइवरों का बाप'

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Feb 28, 2023 12:15 pm IST,  Updated : Feb 28, 2023 12:15 pm IST

इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में जिस तरह से बच्ची बैठी है उसे देखने के बाद लग रहा है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

Traveling like this on a bike can be very dangerous- India TV Hindi
बाइक पर इस तरह से सफर करना काफी खतरनाक हो सकता है। Image Source : INSTAGRAM/HARYANA.ZONE

अगर हमारे देश में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की संख्या की बात करें तो यह अनगिनत होगी। कई ऐसे लोग हैं जो हर दिन सुरक्षा को दांव पर लगाकर सफर करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार अपनी पूरे परिवार की जान खतरे में डालकर सफर रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में जिस तरह से बच्ची बैठी है उसे देखने के बाद लग रहा है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है। 

क्या ऐसे बाइक पर सफर करना सही है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर तीन लोग बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं बच्ची बच्ची अपनी मां की गोद में बैठी है। इस तरह से बाइक पर सफर करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। और सबसे हैरानी की बात है कि शख्स ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है। यानी कुल मिलाकर बाइक सवार ने सारे नियम तोड़ दिए हैं। ऐसा लगता है कि इस व्यक्ति के लिए कोई कानून ही नहीं है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर जरा सी भी बाइक डिसबैलेंस होता है तो दुर्घटना हो जाएगा। 

प्लीज ऐसा जोखिम क्यों उठा रहे हैं? 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को 38 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतना रिस्क लेने की क्या जरूरत है? एक यूजर ने लिखा, इस तरह बाइक पर चलने का मतलब है कि जान की कोई कीमत नहीं है। प्लीज आप ऐसा जोखिम क्यों उठा रहे हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।