1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाप रे इतना पैसा! नोटों से भरी बोरी लड़की ने बिस्तर पर पलट दी, देखने वालों की आंखें फटी रह गईं

बाप रे इतना पैसा! नोटों से भरी बोरी लड़की ने बिस्तर पर पलट दी, देखने वालों की आंखें फटी रह गईं

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 20, 2025 11:49 am IST,  Updated : Apr 20, 2025 11:49 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की अपने बिस्तर पर 500 रुपए के नोटों की गड्डियों से भरी एक बोरी पलटते हुए नजर आ रही है।

नोटों से भरी बोरी पलटते हुए लड़की- India TV Hindi
नोटों से भरी बोरी पलटते हुए लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर पैसों का रोब दिखाने वालों की कोई कमी नहीं है। आए दिन ऐसे वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिसमें लोग अपनी महंगी लाइफ स्टाइल, घर, कार और पैसों का शो-ऑफ करते हैं। कोई सड़क र पैसा उड़ाते दिख जाएगा तो कोई उन्हें आग के हवाले करते दिखेगा। हाल में ऐसी ही एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो अपने पैसों का दिखावा कर रही है। लड़की के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर उसे खरी-खोटी सुनाई।

लड़की ने लगा दिया नोटों का अंबार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अपने बिस्तर पर बैठी हुई है और वह एक बोरी को अपने बिस्तर पर पलटती है। जिनमें से 500 रुपए के नोटों की गड्डी निकलती है। पूरी बोरी 500 रुपए के नोटों की गड्डी से भरी होती है। हालांकि ये बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि ये 500 रुपए के नोटों की गड्डियां असली हैं या नकली। लड़की के इस वीडियो को देखते हुए लोगों ने यह सवाल भी उठाना शुरू कर दिया कि आखिर लड़की के पास इतना पैसा आया कहां से? उसकी स्थिति देख ऐसा लग नहीं रहा कि ये पैसे उसके हों। लोगों ने कहा कि जब इतना ही पैसा है तो घर की हालत सही करवा लेती। अगर आप वीडियो पर गौर करेंगे तो आप पाएंगे कि लड़की के कमरे की दीवारों पर ढंग से प्लास्टर भी नहीं है और वह इतने सारे नोटों की गड्डियां फ्लॉन्ट कर रही है तो ये सोचने वाली बात तो है।

वीडियो पर लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

वीडियो पर तमाम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इतना पैसा है लेकिन प्लास्टर करवाने की औकात नहीं है। दूसरे ने लिखा- रोड साइट से एक एकड़ निकाल दी लगता है। तीसरे ने लिखा- इनकम टैक्स वालों को बोलो कि इसके घर पर रेड मारे। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @raja.mitra.98 नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें:

ऐसी कौन सी औरत है जिसे ये हमेशा पता होता है कि उसका पति कहां है? इस वायरल पहेली का जवाब देना सबके बस की बात नहीं

घर पर बैठे बोर हो रहा था शख्स, डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लगा दी लड़की की फोटो, आशिकों की लग गई लाइन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।