1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "जानू सुनो, अभी रिलेशनशिप छोड़ो कल पेपर है...", बॉयफ्रेंड को वॉयस नोट भेज रही थी लड़की, मां ने सुन लिया फिर जो हुआ

"जानू सुनो, अभी रिलेशनशिप छोड़ो कल पेपर है...", बॉयफ्रेंड को वॉयस नोट भेज रही थी लड़की, मां ने सुन लिया फिर जो हुआ

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 10, 2023 01:45 pm IST,  Updated : Dec 10, 2023 01:45 pm IST

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को छुपकर वॉयस नोट भेज रही थी। तभी लड़की की मां ने उसकी सारी बातें सुन ली फिर क्या था मां ने अपने अंदाज में बेटी को समझा दिया।

बॉयफ्रेंड को वॉयस नोट भेज रही थी लड़की।- India TV Hindi
बॉयफ्रेंड को वॉयस नोट भेज रही थी लड़की। Image Source : SOCIAL MEDIA

स्कूल का प्यार हम सभी के लिए बहुत स्पेशल होता है और शायद ये हमारे जिंदगी का पहला प्यार होता है। पहली बार अपनों के अलावा किसी और की भी हमें चिंता होती है और उस पर जान लुटाने का मन करता है। सबकुछ पहली बार हो रहा होता है इसलिए ये हर किसी के लिए स्पेशल होता है। अपनी फिक्र छोड़कर सामने वाले की फिक्र करना और हमेशा उसके बारे में सोचना कितना प्यारा अहसास होता है ये पहले प्यार का खुमार। 

बॉयफ्रेंड को ऑडियो मैसेज भेज रही थी लड़की

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने प्यार को वॉयस नोट भेज रही है। लड़की की बातों से लग रहा है कि दोनों के बीच रिलेशनशिप को लेकर कुछ तकरार चल रहा है। वीडियो में लड़की फोन पर अपने बॉयफ्रेंड को समझाते हुए नजर आ रही है। लड़की बोल रही है- "जानू मेरी बात सुनो, अभी रिलेशनशिप को छोड़ो कल पेपर है उसकी तैयारी कर लो यार"। लड़की की इस बात को उसकी मां सुन लेती है। फिर झटके में जो होता है वह लड़की को भी समझ में नहीं आता।

मां ने एक झटके में सीखा दिया सबक

दरअसल, लड़की की मां ने अपनी बेटी को बॉयफ्रेंड को वॉयस नोट भेजते सुन लिया था। इसके बाद उसकी मां बिना देर किए बुक उठाकर लड़की के मुंह पर दे मारती है। लड़की जब तक कुछ समझ पाती तब तक तो उसे मार पड़ चुकी थी। इसके बाद लड़की की मां बोलती है पहले अपनी तैयारी कर ले फिर जानू को समझाना। 

वीडियो पर लोग कर रहे फनी कमेंट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 लाख लोगों ने देखा है। जबकि कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- देसी मम्मियों का कोई जवाब नहीं। दूसरे ने लिखा- उड़ती हुई चप्पल रह गई। तीसरे ने लिखा- जल्दी ही बॉलीवुड से ऑफर आएगा आपको और आपकी अम्मी को भी।

ये भी पढ़ें:

Video: जिन्स चोरी करते हुए पकड़ी गई लड़की, स्टोर किपर्स ने उतार दी पैंट, जमकर पिटाई भी की

Video: फ्री में जूता साफ करने वाले शख्स को मिला ऐसा इनाम जिसे देख हर कोई रह गया दंग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।