1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: जिन्स चोरी करते हुए पकड़ी गई लड़की, स्टोर किपर्स ने जबरन उतारी पैंट, जमकर धुनाई भी की

Video: जिन्स चोरी करते हुए पकड़ी गई लड़की, स्टोर किपर्स ने जबरन उतारी पैंट, जमकर धुनाई भी की

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 10, 2023 11:51 am IST,  Updated : Dec 10, 2023 12:56 pm IST

एक लड़की कपड़े की दुकान में घुसकर जिन्स चोरी कर रही थी लेकिन वह चोरी करते हुए पकड़ी जाती है जिसके बाद स्टोर किपर्स उस लड़की को पकड़कर उसके पैंट उतरवाने लगते हैं और उस लड़की को खूब मारते भी हैं।

जिन्स चोरी करते लड़की को स्टोर किपर्स ने पकड़ लिया और उसे खूब मारा। - India TV Hindi
जिन्स चोरी करते लड़की को स्टोर किपर्स ने पकड़ लिया और उसे खूब मारा। Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनिया में तरह-तरह के लोग हैं। कुछ लोग अच्छे काम करते हैं तो कुछ लोग अपने बुरे कर्मों के बदले भुगतते भी हैं। कई लोग सोचते हैं कि बुरा काम करने से उनकी जिंदगी बहुत ही आसानी से कट जाएगी। लेकिन बुरे कर्मों का फल हमेशा बुरा ही होता है। इस बात को सच साबित करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, हजारों की संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं और बुरे कर्मों के नतीजे के बारे में अपना ज्ञान बांट रहे हैं।

देखें ये वायरल वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की कपड़े की दुकान में जिन्स पैंट्स की चोरी कर लेती है। लड़की पहले खुद को बहुत स्मार्ट समझती है और वह अपने पैंट के ऊपर दो-तीन जिन्स दुकान से चुराकर पहन लेती है ताकि किसी को पता न चले कि उसने चोरी की है। लेकिन दीदी को कहां पता था कि उसकी इस हरकत पर स्टोर किपर्स की नजर चली गई है। लड़की की चोरी वाली हरकत देख दो स्टोर किपर्स आती हैं और जो जिन्स लड़की ने पहने हुए थे उसे खोलने लगती हैं। जैसे ही स्टोर किपर्स एक जिन्स को खोलती हैं, उसके नीचे एक और भी पहनी हुई जिन्स मिलती है। दोनों स्टोर किपर्स मिलकर लड़की के बदन से सारे पैंट्स को उतार देती हैं और उसके इस हरकत पर उसे थप्पड़ों से मारती हैं। मारने के बाद स्टोर किपर्स उस लड़की को दुकान से भगा देती हैं। चोरी के इस सबक को लड़की जीवन में कभी भी नहीं भूलेगी। 

इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @cctvidiots नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 15 मिलियन लोगों ने देखा और 50 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, हजारों लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत ही स्मार्ट बन रहीं थी दीदी। दूसरे ने लिखा- थप्पड़ों की बरसात तो बंद ही नहीं हो रही थी। जबकि कई लोगों ने कहा कि हो सकता है कि चोरी करना लड़की की मजबूरी हो। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने इस लड़की की कहानी भी शेयर की है जिसे पढ़कर किसी का भी दिल पसीज जाएगा।

यूजर ने बाताया है कि लड़की बहुत ही गरीब परिवार से आती है। उसकी मां एक स्कूल में खाना बनाने का काम करती है तो उसके पिता एक गार्ड का काम करते हैं। उसकी मां बीमार रहने लगी जिससे उसकी पढ़ाई भी छूट गई और उसने यूनिवर्सिटी जाना बंद कर दिया। वह पैसे-पैसे की मोहताज हो गई। दुकान में चोरी वाले इस घटना के बाद उसे कोर्ट में पेश होना पड़ा। कोर्ट ने उसे जेल भेजने के बजाय कोर्ट में आकर रोज हाजिरी लगाने को कहा और एक नई नौकरी शुरू करने को कहा साथ ही उसे लड़की को अपनी पढ़ाई पूरी करने का भी आदेश दिया।   

ये भी पढ़ें:

कड़कड़ाती ठंड, खाने में सूखी रोटी फिर भी चेहरे पर मुस्कान लिए देश की रक्षा करते हैं फौजी, Video देख पसीज जाएगा आपका दिल

मां ने लड़की को बॉयफ्रेंड से बात करते हुए सुन लिया, फिर जो हुआ Video में खुद ही देख लें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।