1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को भेजा सरप्राइज, रिसीव करने आया तो मिला दो थप्पड़, दो घूंसे और एक लात, देखें Video

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को भेजा सरप्राइज, रिसीव करने आया तो मिला दो थप्पड़, दो घूंसे और एक लात, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 24, 2024 04:08 pm IST,  Updated : Aug 24, 2024 04:08 pm IST

एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को दो थप्पड़, दो घूंसे और एक लात ऑनलाइन डिलीवर करवाया। हैरानी की बात तो ये रही कि उसका यह काम हो भी गया।

बॉयफ्रेंड की पिटाई करता डिलीवरी एजेंट- India TV Hindi
बॉयफ्रेंड की पिटाई करता डिलीवरी एजेंट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज कल के इस दौर में कुछ भी डिलीवर किया जा सकता है। खाने-पीने से लेकर घर का हर एक सामान अब ऑनलाइन डिलीवर होने लगा है। डिलीवरी सर्विस भी काफी तेज हो गई हैं। 10 मिनट में डिलीवरी करने वाले भी ऐप इन दिनों लोगों के पास है। जिसमें आप 10 मिनट के अंदर कुछ भी मंगा सकते हैं। ऐसे में ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को ऐसा सरप्राइज भेजा कि रिसीव करने आए बॉयफ्रेंड के होश ही उड़ गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लड़की ने बॉयफ्रेंड को भिजवाया डिलीवरी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय एक दरवाजे के सामने डोर बेल बजाता है। दरवाजे से एक लड़का बाहर निकलकर आता है। लड़के के बाहर निकलते ही डिलीवरी बॉय उस पर लात-घूंसों से हमला कर देता है। जब लड़का उस डिलीवरी बॉय से मारने का कारण पूछता है तो वह बताता है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके लिए दो लात, दो घूंसें और एक थप्पड़ भिजवाया था। जो अब पार्सल हो चुका है। कृप्या आप इस कागज पर साइन कर दें। इससे आहात बायफ्रेंड डिलीवरी वाले से पूछता है कि क्या इसे वापस भी भिजवा सकते हैं। इस पर डिलीवरी एजेंट कोई जवाब नहीं देता और साइन लेकर वहां से चला जाता है। इधर, बेचारा बॉयफ्रेंड अपनी खस्ता हालत लिए घर में वापस चला जाता है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दीपिका (@deeepu057) नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 44 हजार लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा - मैं भी डिलीवरी करने गया था। उसने मुझे ही धो दिया। बहुत रिस्की है रे बाबा। दूसरे ने लिखा - आज कल कुछ भी डिलीवर हो जाता है। तीसरे ने लिखा - ये सीन तो बहुत ही सही है। 

ये भी पढ़ें:

392 साल से जिंदा है ये मछली, 1627 से देख रही समुद्र की दुनिया, देखें Video

VIDEO: इस महिला की बॉडी पर हैं सबसे ज्यादा Tattoo, शरीर का ऐसा कोई हिस्सा नहीं जहां टैटू ना हो, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।