1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बीच सड़क पर लड़कियों ने गाड़ी रोकी और डांस करते हुए बनाने लगी रील, करोड़ों लोगों ने देखा ये Video

बीच सड़क पर लड़कियों ने गाड़ी रोकी और डांस करते हुए बनाने लगी रील, करोड़ों लोगों ने देखा ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 06, 2024 06:03 pm IST,  Updated : Oct 06, 2024 07:12 pm IST

आज कल लोग वायरल होने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। अब आप इन लड़कियों को ही देख लीजिए जो वायरल होने के लिए बीच सड़क पर गाड़ी रोककर फूहड़ डांस करते दिख रही हैं।

सड़क पर डांस करती लड़कियां- India TV Hindi
सड़क पर डांस करती लड़कियां Image Source : SOCIAL MEDIA

रील बनाने के लिए और वायरल होने के लिए कुछ लोग इस कदर गिर जाते हैं कि वह कुछ भी करने पर उतारू हो जाते हैं। जो चीजें परदे का पीछे होती हैं, उसे अब लोग खुल्लम-खुल्ला करते हुए वीडियो बना रहे हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आपको तमाम तरह के फूहड़ वीडियो देखने को मिल जाएंगे। जिसमें कुछ लोग प्रैंक के नाम पर अनजान लोगों से अश्लील बातें करते दिखते हैं तो कुछ लोग नशे में टल्ली होकर बवाल काटते दिख जाएंगे। वहीं, कई लोग अश्लील हरकत करते दिख जाएंगे। हाल में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां बीच सड़क पर डांस करते नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों का यहीं कहना है कि ये तो बेशर्मी की हद है।

अश्लील डांस करते दिखी लड़कियां

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां और दो लड़के बीच सड़क पर गाड़ी को रोक कर मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। लड़कों के साथ आईं दोनों लड़कियां मस्ती के मूड में हैं और वे इसी मूड में सड़क पर कमर हिलाते हुए डांस कर रही हैं। वहीं, एक लड़का कार पर बैठा है, तो दूसरा मोबाइल से वीडियो बना रहा है। बैकग्राउंड में हनी सिंह का गाना ‘वन बॉटल डाउन… पी लो मेरे साथ में’ बज रहा है। गाने पर दोनों लड़कियां डांस कर रही हैं। जिन्हें देख ऐसा लग रहा है मानो वे नशे में टल्ली होकर डांस कर रही हों। एक लड़की थोड़ी देर डांस करने के बाद कार में बैठ जाती है, लेकिन दूसरी काफी देर तक डांस करते हुए वीडियो बनवाती रही। इस दौरान लड़की कभी अपने हिप्स हिलाती, तो कभी कमर लचकाते हुए नंगे पांव बेपरवाह होकर नाचते दिख रही है। 

वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शिवानी राजपूत (@rajput_official79) ने शेयर किया है, जिसे अब तक डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, काफी लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर इन लड़कियों को खरी-खोटी सुना रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसी लड़कियों में जरा भी शर्म नहीं बची। वहीं, दूसरे ने लिखा - क्या इन लोगों के मां-बार इनके वीडियो नहीं देखते। तीसरे ने लिखा - पहले ये मुजरा लोग पैसे देकर देखने जाते थे, वहीं अब ये बिल्कुल मुफ्त में देखने को मिल रहा है।   

ये भी पढ़ें:

Crush को तीन साल बाद लड़के ने किया मैसेज, फिर पता चली ऐसी बात कि सुनकर होश हो गए फाख्ता

VIDEO: फर्जी IPS वाला लड़का बन गया स्टार! लड़कियों के साथ भर-भर के बना रहा रील, भोजपुरी गाने में भी मिला लीड रोल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।