1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत समझ रखा था, डांस कर रील बनाने वाली लड़कियों को इस देश में मिली कोड़े मारने की सजा

भारत समझ रखा था, डांस कर रील बनाने वाली लड़कियों को इस देश में मिली कोड़े मारने की सजा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 28, 2025 11:54 pm IST,  Updated : Jan 28, 2025 11:54 pm IST

डांस कर रील बनाने के बाद दो लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और अब उन्हें कोड़े मारे जाने की सजा दी गई है। सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

डांस करती लड़कियां- India TV Hindi
डांस करती लड़कियां Image Source : SOCIAL MEDIA

रील बनाने वालों को लेकर दिन प्रति दिन लोग अपना विरोध दर्ज कराते नजर आ रहे हैं। कई बार तो रील की वजह से लोगों पर कार्रवाई भी हुई है लेकिन रीलबाज कहां ही मानते हैं। लेकिन अब शायद रीलबाजों को यह सुनकर खौफ हो जाएगा कि पब्लिक प्लेस पर रील बनाने का अंजाम बहुत बुरा होगा। क्योंकि डांस कर रील बना रही दो लड़कियों को कोड़े मारने की सजा मिली है। ये मामला ईरान का बताया जा रहा है। जहां डांस कर रील बना रही दो लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों को कोड़े मारने की सजा मिली है। लड़कियों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई की। ईरान के कानून के अनुसार, लड़कियों को कोड़े मारने की सजा दी गई है।

लड़कियों के इंस्टाग्राम भी हुए ब्लॉक

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां कैमरे के सामने डांस कर रही है। लड़कियों पर तेहरान में पवित्र रक्षा युद्ध स्मारक पर डांस करने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि, इस स्मारक को 1980 और 1982 के बीच हुए ईरान-इराक युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया था। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि लड़कियों के कपड़े ‘अनुचित’ थे और दोनों लड़कियों के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: 'चल निकल यहां से', पार्क में डांस करते हुए रील बना रही थीं छोरियां, देखते ही भड़क गया शख्स, बेइज्जत कर भगाया

VIDEO: पटरी पर दिखा आशिकी का भूत, ट्रेन मारती रही हॉर्न, शख्स रेलवे ट्रैक पर बैठा फोन पर प्रेमिका से करता रहा बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।