1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ओ तेरी की! Nivea cream के डब्बे में छुपाकर ले जा रही थी 36 लाख का सोना, कोचिन एयरपोर्ट पर पकड़ी गई महिला तस्कर

ओ तेरी की! Nivea cream के डब्बे में छुपाकर ले जा रही थी 36 लाख का सोना, कोचिन एयरपोर्ट पर पकड़ी गई महिला तस्कर

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 12, 2024 07:48 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 07:48 pm IST

Gold Smuggling at Airport: कोचिन एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने एक महिला यात्री के पास से लगभग 36 लाख का सोना बरामद किया है। महिला यात्री रोम से कोचिन एयरपोर्ट पर उतरी थी। महिला ने इतना महंगा सोना एक क्रीम के डिब्बे में छुपाकर रखा था।

क्रीम के डब्बे से निकला सोना- India TV Hindi
क्रीम के डब्बे से निकला सोना Image Source : SOCIAL MEDIA

सोने की तस्करी कैसे-कैसे की जाती है, ये आप और हम जैसे लोगों के सोच से भी परे है। हाल में ऐसी ही एक घटना कोचिन एयपोर्ट पर देखने को मिली। जहां कस्टम विभाग के अधिकारियों ने रोम से कोचीन आई एक महिला यात्री के हवाले से 36.7 लाख का 640 ग्राम सोना पकड़ा है। कस्टम अधिकारियों ने चेहरे पर लगाने वाली निविया क्रीम के डब्बे से सोना जब्त किया है। कोचीन कस्टम विभाग ने बताया कि सोने की तस्करी का ये एक नया तरीका सामने आया है। 

रोम से कोचीन आई महिला के जूते से मिली क्रीम की डब्बी

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा- रोम से कोचीन आई एक महिला को एआईयू बैच के अधिकारियों ने ग्रीन चैनल पर रोका था। महिला के चेक-इन बैगेज को स्कैन करने पर एक संदिग्ध छवि देखी गई। उसके बाद उसके समान की जांच की गई। जांच में एक गोलाकार आकार में 4 कच्चे सोने की चूड़ियां निविया क्रीम के एक पैकेट के अंदर छिपी हुई पाई गईं, जिसे एक जूते के अंदर छिपाकर रखा गया था। बरामद हुए सोने का वजन 640 ग्राम था और बाजार में इसकी कीमत 36.7 लाख रुपए है। 

ऐसी तस्करी आपने पहले कभी नहीं देखी होगी

इससे पहले भी कस्टम विभाग ने सोने के तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिससे सोना तस्करी करने के नए-नए तरीके पता चले हैं लेकिन इस तरीके को देखकर कस्टम के अधिकारी भी सन्न रह गए। आप भी एक बार इस वीडियो को देखिए जिसके बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो को समाचार एजेंसी ANI ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया है। जिसे 1 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा और तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। 

ये भी पढ़ें:

अमीर और हैंडसम लड़के को कैसे पटाएं, इन्फ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर लड़कियों को दी ऐसी टिप्स की मच गया बवाल

Titanic जहाज अगर आज डूबता तो क्या होता, आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट ने लोगों को सोच में डाल दिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।