1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अमीर और हैंडसम लड़के को कैसे पटाएं, इन्फ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर लड़कियों को दी ऐसी टिप्स की मच गया बवाल

अमीर और हैंडसम लड़के को कैसे पटाएं, इन्फ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर लड़कियों को दी ऐसी टिप्स की मच गया बवाल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 12, 2024 06:51 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 06:51 pm IST

सोशल मीडिया पर एक लड़की का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर काफी बवाल मच गया है। प्रियंका त्यागी नाम की एक लड़की अन्य लड़कियों को अमीर और हैंडसम लड़के पटाने का तरीका बता रही है।

लड़कियों को टिप्स देने वाी इंफ्लुएंसर प्रियंका त्यागी- India TV Hindi
लड़कियों को टिप्स देने वाी इंफ्लुएंसर प्रियंका त्यागी Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में लोग लड़के और लड़कियों को बराबरी के नजर से देखने को कहते हैं लेकिन वास्तविक जीवन में ऐसा होता नहीं हैं। कई लड़कियां खुद इस चीज को सिर्फ बहस करने के लिए इस्तेमाल करती है लेकिन असल में वह खुद भी बराबरी से नहीं चलतीं। कई जगहों पर वे खुद को पीछे खींच लेती हैं। जैसे कहीं बिल देने की बात आ जाए तो उस जगह पर लड़कियां मर्दों से बराबरी नहीं करना चाहती। कई ऐसी भी लड़कियां होती हैं जो हमेशा किसी अमीर बंदे की खोज में रहती हैं। जिससे वे अपना खर्चा-पानी निकाल सकें। लोग ऐसी लड़कियों को चालू किस्म की मानते हैं, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता बस उन्हें अपना लेवल बरकरार रखने के लिए ऐसे लोगों की जरूरत होती है। 

लड़की ने दिए अमीर लड़के फंसाने के टिप्स 

सोशल मीडिया पर ऐसी लड़कियों को टिप्स दते हुए एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की अमीर और हैंडसम लड़कों को पटाने का तरीका बताते हुए नजर आ रही है। वीडियो में लड़की एक क्लब के अंदर दिख रही है और वह अन्य लड़कियों को अमीर बंदे को फंसाने के टिप्स देते हुए नजर आ रही है। टिप्स देते-देते लास्ट में वह दूसरी लड़कियों को एक मूल मंत्र देती है और कहती है कि ऐसे लड़के सिर्फ बिल देने के लिए होते हैं, दिल देने के लिए नहीं। 

लड़की के इस आइडिया को सुन लोग गुस्से से हुए लाल

वीडियो को प्रियंका त्यागी नाम की यूजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग प्रियंका को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। कई लोगों को लड़कों को लेकर ऐसी बाते करना उनके गले से उतर नहीं रहा है और वह वीडियो पोस्ट करने वाली लड़की को बुरा-भला बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अगर यही बात किसी लड़के ने लड़की को लेकर कही होती तो अब तक उस पर केस दर्ज हो गया होता। दूसरे यूजर ने लिखा- इसलिए ऐसी गोल्ड डिगर लड़कियों के लिए इन क्लब्स में फ्री एंट्री होती है। जबकि कई लोगों का कहना है कि क्लब में आने वाली हर लड़की की कहानी यही होती है। 

ये भी पढ़ें:

Titanic जहाज अगर आज डूबता तो क्या होता, आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट ने लोगों को सोच में डाल दिया

Keyboard पर बिना देखे खटाखट चल रहीं उंगलियां, लड़के की टाइपिंग स्पीड देख लोगों ने पकड़ लिया अपना माथा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।