आज के आधुनिक दौर में, जहां लोग जल्दबाजी में भोजन करते हैं और परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, वहीं एक दादी का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो हमें हमारी जड़ों और संस्कारों की याद दिलाता है। इस वीडियो में दादी भोजन करने से पहले अन्न देवता को नमन करती नजर आ रही हैं, और उनकी यह सादगी और श्रद्धा लोगों का दिल जीत रही है।
अन्न देवता को दादी ने कुछ इस तरह किया याद
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी को उनकी बहू थाली में खाना परोस रही है और उनके बालों को सवार रही है। दादी एक साधारण से घर में थाली के सामने बैठी हैं। भोजन शुरू करने से पहले वे बड़े ही आदर के साथ अन्न देवता को याद करती हैं। वे थाली में रखे भोजन को पहले हाथ जोड़कर नमन करती हैं। फिर वे अपने लोटे से पानी को चुल्लू में निकालकर अन्न देवता का आचमन करती हैं और फिर हाथ जोड़कर वे अन्न देवता को बार-बार नमन करती हैं। उनकी आंखों में श्रद्धा और झुर्रियों से भरे चेहरे पर शांति साफ झलक रही है। दादी का यह वीडियो ये बताने के लिए काफी है कि वे अपने सामने परोसे गए भोजन के लिए प्रकृति और ईश्वर दोनों का आभार व्यक्त कर रही हैं। यह वीडियो इतना गहरा है कि इसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।
दादी का वीडियो देख भावुक हुए लोग
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग दादी के इस संस्कार की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह हमारी संस्कृति की असली ताकत है। दादी हमें सिखा रही हैं कि भोजन सिर्फ पेट भरने की चीज नहीं, बल्कि एक आशीर्वाद है।" एक अन्य यूजर ने कहा, "आज की पीढ़ी को यह देखकर सीखना चाहिए कि हमारे बड़े-बुजुर्ग कैसे हर छोटी चीज में ईश्वर को याद करते थे।" इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @SanidhyaShwet नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 6 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
लंका से लाइव लंकेश! अगर रावण होता रीलबाज तो कुछ ऐसे बनाता अपने Vlogs, AI ने दिखा दिया वह नजारा