1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इधर का रास्ता इन्हें किसने बता दिया भाई! उम्र के आखिरी दहलीज पर दादी को लगा Reel का चस्का

इधर का रास्ता इन्हें किसने बता दिया भाई! उम्र के आखिरी दहलीज पर दादी को लगा Reel का चस्का

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 25, 2025 01:32 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 01:32 pm IST

गाने पर रील बनाकर वायरल हुई दादी ने अपनी मस्ती से लोगों को यह बता दिया कि जिंदगी का मजा लेने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखता। जो चीज मायने रखता है वह है आपका जिंदादिल होना। जैसे कि ये दादी जी हैं। लोगों ने इनके इस वीडियो को ढेर सारा प्यार दिया और उनकी मासूमियत ने लाखों लोगों का दिल जीता।

रील बनाती दादी का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
रील बनाती दादी का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

रील का चस्का ऐसा है कि हर उम्र के लोग इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। हाल में ही एक दादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे बॉलीवुड गाने पर रील बनाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में दादी जी को 'तेरी दहलीज पे दम ये निकले मेरा' गाने पर एक्टिंग करते हुए देखा जा सकता है। दादी के चेहरे का एक्सप्रेशन किसी हिरोइन से कम नहीं लग रहा। वीडियो में दादी के चेहरे से मासूमियत और उत्साह साफ तौर पर झलक रहा है।

स्टाइलिश दादी ने बॉलीवुड गाने पर बनाई रील

कैमरे के सामने दादी बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ रील बना रही हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा है जैसे वे रील बनाने वाली कोई पुरानी खिलाड़ी हों। उनका यह वीडियो एक बार फिर से यह साबित करता है कि उम्र महज एक नंबर है, और जोश व जुनून किसी भी उम्र में जिंदा रह सकता है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा है। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स और लाइक्स की बरसात हो रही है। जहां कई लोग दादी की एक्टिंग स्कील की तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।

लोगों को पसंद आया दादी का यह कॉन्फिडेंस

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- दादी तो कुछ ज्यादा ही स्टाइलिश हैं, रील बनाकर हमारी हवा टाइट कर दी। दूसरे ने लिखा- दादी ने तो कमाल ही कर दिया। तीसरे ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया और लिखा- अरे दादी को इधर का रास्ता किसने बता दिया। चौथे ने लिखा- उम्र की आखिरी दहलीज पर भी इनका ये हाल है, ना जाने अपने प्राइम टाइम में क्या होंगी। दादी के इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। दादी का यह वायरल वीडियो हमें बताता है कि जिंदगी को भरपूर जीना चाहिए। इसके लिए कोई उम्र नहीं होती। अपने जीवन के हर एक पल को दादी की तरह ही जीना चाहिए। सोशल मीडिया पर अक्सर युवा ही रील्स बनाते दिखते हैं, लेकिन दादी के इस वीडियो ने यह बता दिया कि उम्र के बंधन को तोड़कर भी नए ट्रेंड्स को फॉलो किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है! मालिक की गोद में बैठा डॉगी जंगल के राजा पर ही लगा भौंकने

स्पीड बोट के पीछे पड़ा भालू, मौत के मुंह से बच निकले पर्यटक, देखें ये खौफनाक Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।