1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हर बाप का एक बाप होता है...! वायरल हो रहे Video को देख हो जाएंगे दंग, लोगों ने किया रिएक्ट

हर बाप का एक बाप होता है...! वायरल हो रहे Video को देख हो जाएंगे दंग, लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 12, 2025 02:55 pm IST,  Updated : May 12, 2025 02:55 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो जितना कमाल का है, लोगों ने उसे देखने के बाद कमेंट भी वैसे ही कमाल के किए हैं। आइए आपको दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता ऐसा अड्डा है जहां कभी भी वायरल पोस्ट की कमी नहीं होती है। यहां हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो लोग पोस्ट करते हैं और फिर उसमें जो सबसे यूनिक, हैरान करने वाला, प्यारा या फिर लोगों का ध्यान खींचने वाले होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई पोस्ट देखे होंगे जो वायरल होते हैं। जुगाड़, स्टंट, डांस समेत कई तरह के वीडियो और उनके साथ मजेदार फोटो, सब वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स दादा जी को स्पोर्ट्स कार की चाबी देता है और फिर उन्हें आराम से चलाने की सलाह देता है। दादाजी कार में अपने दोस्त के साथ बैठते हैं और फिर वहीं ड्रिफ्ट मारने लगते हैं। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो बूढ़े हैं या फिर ऐसा ही लगेगा कि अपनी जवानी में वो एक बड़े खिलाड़ी रहे हैं। इसके बाद वो स्टाइल में ही कार को रोकते हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर इसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर palanpur_ni_masti नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बाप बाप होता है, उम्र कितनी भी क्यों न हो। दूसरे यूजर ने लिखा- जलवा है दादा का। तीसरे यूजर ने लिखा- तुम्हारे बाप का भी बाप है वो। चौथे यूजर ने लिखा- बुढ़ापे में यह हाल है तो जवानी में क्या रहा होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- हर बाप का एक बाप होता है जिसे हमें दादाजी कहते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी का दिमाग देख लिया तो आंखें खुली की खुली रह जाएंगी, Video हो रहा है वायरल

भाई के विचार कुछ ज्यादा ही खुले हैं, वायरल फोटो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।