1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे ने किया ऐसा काम जो जानकर दिल खुश हो जाएगा, Video हो रहा है खूब वायरल

दूल्हे ने किया ऐसा काम जो जानकर दिल खुश हो जाएगा, Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 21, 2026 06:34 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 06:34 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप उस आदमी का तारीफ करेंगे और वीडियो को लाइक भी करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि उसने ऐसा क्या किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SURAJ_624

सोशल मीडिया पर अब तो हर कोई एक्टिव मिल ही जाता है। लोग अपने फ्री टाइम में सोशल मीडिया पर वीडियो देखते हैं और अपना मनोरंजन करते हैं और शायद आप भी ऐसा करते ही होंगे। आपकी फीड पर भी हर दिन हंसी-मजाक के खूब सारे वीडियो आते होंगे मगर कभी-कभी उसी सोशल मीडिया पर कोई ऐसा वीडियो आ जाता है जो दिल जीत लेता है और चेहरे पर खुशी आ जाती है। अभी भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जो आपका दिल जीत लेगा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक दूल्हा बाइक का पंचर ठीक कर रहा है। आमतौर पर आपको कभी कोई दूल्हा इस तरह बाइक  का पंचर ठीक करता नहीं दिखा होगा और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि ऐसा रील के लिए किया होगा तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है और वीडियो के साथ दी गई जानकारी आपका दिल जीत लेगी। वीडियो को पोस्ट करते हुए यह बताया गया है कि दूल्हा एक अनजान आदमी की बाइक ठीक कर रहा है जो अपनी मां को अस्पताल लेकर जा रहा था।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SURAJ_624 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मैं दुआ करता हूं कि ये जल्द ही एक बड़े गैराज का मालिक बने। दूसरे यूजर ने लिखा- सोने जैसे दिल वाला आदमी। तीसरे यूजर ने लिखा- ज़िम्मेदार इंसान की यही पहचान होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सच में बहुत सुंदर कार्य।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पैराग्लाइडिंग करते समय जो हुआ वो देख सहम जाएंगे कई लोग, देखें वायरल Video

इस आदमी की हरकत देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।