सोशल मीडिया पर वैसे तो हर दिन हंसी-मजाक के ही वीडियो सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं मगर उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं जो लोगों को पूरी तरह से हैरान कर देते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी कभी-कभी कुछ ऐसे हैरान करने वाले वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और शायद कई लोग तो उस वीडियो को अंत तक देखेंगे भी नहीं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने किसी पौधे का बड़ा सा पत्ता हाथ में लिए हुए है जिसके अंदर बहुत सारी चीटियां हैं। वो चीटियां उसमें से निकलते हुए और उसकी हाथ पर चढ़ते हुए नजर आती हैं। इसके बाद वो उस पत्ते को पूरा खोलता है तो वहां चीटियों का पूरा खानदान दिख जाता है। इसके बाद वो उस पत्ते को काटकर खाता है मगर कुछ ही देर से जब चीटियां काटती हैं, वो उसे थूक देता है और खुद को बचाते हुए पीछे चला जाता है और उसे एहसास हो जाता है कि उसने गलती कर दी।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @darkkmystic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'भाई खतरे में नहीं हैं, भाई ही खतरा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं विश्वास नहीं कर सकता, ये कैसे किया। दूसरे यूजर ने लिखा- उम्मीद है कि यह खतरनाक नहीं होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई हमें हंसाने के लिए खतरा लेना पसंद करता है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बेचारे पति के साथ ये क्या हो गया, वायरल Video देख लोट-पोट हो जाएंगे आप
लड़की को रैपिडो वाले ने किया मैसेज, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल तो लोगों के आए ऐसे रिएक्शन