आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बहुत ही नॉर्मल हो गया है और हर इंसान आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएगा। लोगों के प्लेटफॉर्म अलग हो सकते हैं मगर अपने फ्री टाइम में सोशल मीडिया पर हर कोई एक्टिव हो जाता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो आते होंगे। उन्हीं के बीच में कुछ वायरल वीडियो भी आप देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या देखने को मिला।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
पैराग्लाइडिंग एक ऐसा एडवेंचर स्पोर्ट है जो काफी लोग पसंद करते हैं और कई लोगों ने अब तक कई बार पैराग्लाइडिंग किया भी होगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पैराग्लाइडिंग के दौरान का ही है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की पैराग्लाइडिंग कर रही है मगर कुछ देर बाद अचानक बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिर जाते हैं। वीडियो में वो लोग पेड़ों के बीच से नीचे गिरते दिखते हैं। उम्मीद है कि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई होंगी मगर यह वीडियो देखने के बाद कई लोग डर जाएंगे और शायद पैराग्लाइडिंग करने की अपनी इच्छा को खत्म कर देंगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वहीं कैप्शन में लिखा है, 'यह डरावना है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इन एडवेंचर वालों पर कभी भरोसा नहीं करो। दूसरे यूजर ने लिखा- उसका कैमरा स्टीक का ग्रीप नहीं छूटा। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये अलग लेवल का एडवेंचर है या फिर सुसाइड मिशन है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस आदमी की हरकत देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, देखें वायरल Video
बेचारे पति के साथ ये क्या हो गया, वायरल Video देख लोट-पोट हो जाएंगे आप