1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गुरुग्राम में टोल टैक्स पर बवाल, युवकों ने टोल कर्मियों को जमकर पीटा, तोड़फोड़ भी की; घटना CCTV में हुई कैद

गुरुग्राम में टोल टैक्स पर बवाल, युवकों ने टोल कर्मियों को जमकर पीटा, तोड़फोड़ भी की; घटना CCTV में हुई कैद

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 12, 2026 01:53 pm IST,  Updated : May 12, 2026 01:59 pm IST

गुरुग्राम के पास स्थित घामडौज टोल प्लाजा पर आधा दर्जन युवकों ने टोल कर्मियों को जमकर पीटा। फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह युवक लाठी-डंडे बरसा रहे हैं।

टोल कर्मियों के साथ मारपीट- India TV Hindi
टोल कर्मियों के साथ मारपीट Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा के गुरुग्राम के पास स्थित घामडौज टोल प्लाजा मंगलवार सुबह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मामूली विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि आधा दर्जन युवकों ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए न केवल टोल कर्मियों की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि कंट्रोल रूम में घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी की। इस हमले में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि टोल टैक्स के भुगतान को लेकर कुछ युवकों की टोल कर्मियों के साथ कहासुनी हुई थी। उस वक्त तो युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वे अपने अन्य साथियों के साथ वापस लौटे। इस बार उनके हाथों में लाठी-डंडे थे। देखते ही देखते टोल प्लाजा रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। हमलावरों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और फिर टोल के कंट्रोल रूम में घुसकर सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद अन्य वाहन चालकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

युवक लाठी-डंडे बरसा रहे

यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक लाठी-डंडे बरसा रहे हैं। हमले में दो टोल कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। टोल प्रबंधन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

(रिपोर्ट- गोहित कौशिक)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: MP के इस पेट्रोल पंप पर एक के बाद एक कई धमाके, भीषण आग में जिंदा झुलसे 12 लोग; एक के शरीर से अलग हुई चमड़ी

जम्मू-कश्मीर के एक मदरसे में लगी भीषण आग, 4 लड़के झुलसे, इनमें से एक की मौत; घटना का VIDEO आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।