1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर पूछी गजब की पहेली, देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर पूछी गजब की पहेली, देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 04, 2024 06:51 am IST,  Updated : Mar 04, 2024 06:54 am IST

सोशल मीडिया पर इस समय एक पहेली काफी वायरल हो रही है। इस पहेली का जवाब देना हर किसी के बस की बात नहीं है क्योंकि पहेली थोड़ी कन्फ्यूजिंग है।

हर्ष गोयनका ने पूछी यह पहेली- India TV Hindi
हर्ष गोयनका ने पूछी यह पहेली Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मनोरंजन का एक अच्छा साधन है। यहां हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन करते हैं। मगर वीडियो के अलावा कभी-कभी सोशल मीडिया पर पहेलियां भी वायरल होती हैं। इन पहेलियों को सॉल्व करना बहुत मुश्किल होता है मगर जो लोग इसे सॉल्व कर लेते हैं, उनका दिमाग काफी शातिर होता है। पहेली को अगर आप भी सॉल्व करना पसंद करते हैं तो फिर यह खबर बिल्कुल आपके काम की है। इस समय हर्ष गोयनका द्वारा पूछी गई एक पहेली सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने लोगों से क्या पहेली पूछी है?

हर्ष गोयनका ने पूछी पहेली

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर हर्ष गोयनका ने लोगों से एक पहेली पूछी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि, 'आपके माता-पिता की आपके सहित 6 बेटियाँ हैं और प्रत्येक बेटी का एक भाई है। परिवार में कितने लोग हैं?'

यहां देखें वायरल पोस्ट

क्या है इसका सही जवाब?

खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 1 लाख 95 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद लोग कमेंट में इसका जवाब भी दे रहे हैं। कुछ लोग इसके जवाब में 7 लिख रहे हैं तो कुछ लोग 9 लिख रहे हैं। मगर क्या आप इसका सही जवाब जानते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं आज पता चल जाएगा। बता दें कि इसका सही जवाब 9 है। यहां इसके पीछे का लॉजिक देखें।

वायरल पहेली का जवाब
Image Source : SOCIAL MEDIAवायरल पहेली का जवाब

ये भी पढ़ें-

शादी के दिन दूल्हे ने पूरा किया अपना ऐसा शौक जिसकी कल्पना दुल्हन ने भी नहीं की

VIDEO: वन्यजीव संरक्षण के लिए सुदर्शन पटनायक ने बनाई 50 फुट लंबे बाघ की कलाकृति

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।