1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिंदगी में इतना Chill करते किसी को देखा है? Video अभी हो रहा है वायरल

जिंदगी में इतना Chill करते किसी को देखा है? Video अभी हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 21, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Jan 21, 2025 02:47 pm IST

सड़क पर चलती ट्रक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो में नजर आ रहे शख्स को देखेंगे तो आप हैरान जरूर होंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में जितना कॉमन लोगों के हाथ में स्मार्ट फोन का दिखना है, उतना ही कॉमन लोगों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होना हो गया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोगों की कोई उम्र की लिमीट नहीं है। यूथ के साथ बच्चे और बच्चों के अलावा बुजुर्ग वर्ग के लोग भी आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएंगे। आपके घर के बच्चे भी शायद सोशल मीडिया पर एक्टिव हों। कई बच्चे तो अपने व्लॉग के कारण आज वायरल भी होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि वहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर एक ट्रक जा रहा है। मगर वीडियो के वायरल होने का कारण वो ट्रक नहीं बल्कि ट्रक के अंदर Chill करते हुए आदमी के कारण वायरल हो रहा है। दरअसल एक शख्स ने ट्रक में दोनों तरफ रस्सी को बांध दिया है और उसे इस तरह से बांधा है कि उस पर बैठकर झूला झूल सके। इसके बाद वो उस पर बैठकर मजे से झूलता हुआ भी नजर आ रहा है। अब वायरल हो रहा वीडियो कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं है मगर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiansarcasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लड़के बहुत सिंपल होते हैं।' वहीं वीडियो पर टेक्स्ट में लिखा है, 'टाइम पास करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 51 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- जट डॉन्ट केयर तो वहीं एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

ये भी पढ़ें-

500 के चक्कर में 5 हजार का नुकसान हो गया, Video देख लोग बोले- 'अच्छा किया भाई ने'

अंकल की हरकत देख आपको आ जाएगी हंसी, Video भी हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।