1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तवा को साफ करने के लिए महिला ने बताई तरकीब, Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

तवा को साफ करने के लिए महिला ने बताई तरकीब, Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 21, 2025 10:31 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 10:31 am IST

एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें वो तवे का साफ करने के लिए एक तरकीब बता रही है जो उसे बर्तन धोने वाली दीदी ने बताया है। अब वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी भी कुछ भी देखने को मिल सकता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर इस बात पर आप भी सहमत तो होंगे ही। कभी लोगों के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करने वालों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा कई मजेदार वीडियो भी वायरल होते हैं तो वहीं कई बार घर के काम से जुड़े भी वीडियो वायरल हो जाते हैं। अभी भी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कुछ ऐसा ही है। उस वीडियो में महिला तवे को साफ करने की एक तरकीब बता रही है तो वहीं लोगों भी उस पर रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला तवे को साफ करने का तरीका बता रही है। वह कहती है कि बर्तन धोने वाली दीदी गजब की ट्रिक बता दी। वीडियो में महिला कहती है, 'जब भी आपका तवा ज्यादा गंदा हो तो इसे गैस पर रखकर इसमें पानी डालिए। इसके बाद एक फिटकरी के टुकड़े को पानी में डालकर पूरे पर घुमा दीजिए। इसके बाद तवा साफ होने लगेगा।' वीडियो में महिला कहती है कि उस पानी को एक बर्तन में निकालकर तवे पर सर्फ डालिए और फिर उसी पानी से साफ कीजिए। महिला का तरकीब वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर 2414garima नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बर्तन मांजने वाली बाई ने चौंका दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देख एक यूजर ने लिखा- ईट के टुकड़े से बढ़िया साफ होता है, इतने चोचले किस लिए? दूसरे यूजर ने लिखा- आपसे अच्छा तो मेरा तवा साफ है, वो भी ईंट से साफ करती हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- सुबह शाम धो लेती तो ऐसी हालतल नहीं होती। एक अन्य यूजर ने लिखा- कुछ नहीं होता, मैंने ये टिप्स करके देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

ये तो पक्का इंजीनियरिंग स्टूडेंट होंगे! हरकत देख आपको भी कॉलेज लाइफ की आ जाएगी याद

ये है मॉडर्न प्रॉब्लम का मॉर्डन सॉल्यूशन, विदेशी महिला के Video पर लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।