1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये है मॉडर्न प्रॉब्लम का मॉर्डन सॉल्यूशन, विदेशी महिला के Video पर लोगों ने भी किया रिएक्ट

ये है मॉडर्न प्रॉब्लम का मॉर्डन सॉल्यूशन, विदेशी महिला के Video पर लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 21, 2025 08:57 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 08:57 am IST

एक विदेशी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अलग मॉर्डन प्रॉब्लम और उसके लिए मॉर्डन सॉल्यूशन की बात कर रही है जिसे देखकर लोग भी कमेंट के जरिए अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग और अनोखी है। यहां आपको वो सब देखने को मिल जाएगा जो आपने कभी अपनी आंखों से नहीं देखा है। दुनिया के खूबसूरत नजारों से लेकर अतरंगी जुगाड़ तक, आपको सब कुछ सोशल मीडिया की दुनिया में देखने को मिल जाएगा। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप तो इस बात को जानते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो में महिला बता रही है कि वो 'मैम प्लीज वन फोटो, वन फोटो प्लीज' से काफी परेशान हो गई और फिर वो एक सॉल्यूशन के साथ आई है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप यह तो जानते ही हैं कि हर साल कई लाख लोग भारत घूमने के लिए विदेश से यहां आते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि जब यहां के लोग विदेशियों को देखते हैं तो उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाते हैं। वायरल वीडियो में एक महिला इसी को लेकर कहती, 'मैम प्लीज वन फोटो, वन फोटो प्लीज, हम इन चीजों से परेशान हो गए हैं और मेरे पास एक सॉल्यूशन है।' इसके बाद वो एक पेपर को खोलती है जिस पर लिखा था कि एक सेल्फी के लिए 100 रुपए। इसका मतलब जो भी सेल्फी लेना चाहता है उसे 100 रुपए देना होगा। अब इससे कई लोग ऐसे ही मना कर देंगे और अगर कोई सेल्फी लेगा भी तो उससे महिला का फायदा ही होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर angelinali777 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब हम खुश हैं। भारतीय लोगों के पास विदेशियों के साथ फोटो है और विदेशी लोग भी परेशान नहीं हैं क्योंकि उनको सेल्फी के बदले पैसा मिल रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 94 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तुमने असली बिजनेस खोज लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- तुमने सिस्टम हैक कर लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- केरल जाओ, कोई नोटिस नहीं करेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- वो इंडियन को इंडियन से ज्यादा जानती है।

ये भी पढ़ें-

जिम में लोहा उठाने वालों इसे कहते हैं असली ताकत, Video देख आंखें खुली रह जाएंगी

चोर ये दिन जिंदगी भर रखेगा याद, चोरी करने पहुंचे शख्स के साथ जो हुआ उसका Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।