1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो पक्का इंजीनियरिंग स्टूडेंट होंगे! हरकत देख आपको भी कॉलेज लाइफ की आ जाएगी याद

ये तो पक्का इंजीनियरिंग स्टूडेंट होंगे! हरकत देख आपको भी कॉलेज लाइफ की आ जाएगी याद

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 21, 2025 10:00 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 10:00 am IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़के फिल्मी गाने पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी खूब कमेंट किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर किसी के लाइफ में एक समय आता है जब वो कॉलेज में पढ़ने के लिए जाता है। उसमें कई लोग ऐसे होते हैं जो इस दौरान घर से दूर हॉस्टल में रहते हैं। हॉस्टल में रहने वाले हर स्टूडेंट वो चाहे लड़का हो या फिर लड़की, हर किसी की कुछ ऐसी यादें बनती हैं जिन्हें वो कभी नहीं भूलते हैं। अपने दोस्तों से बात करते हुए या फिर पुराने समय को याद करते हुए हर किसी को उन पलों की याद जरूर आती है और उस याद के साथ ही उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक भी आ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उस समय स्टूडेंट जो मस्ती करते हैं, उसकी बात ही अलग होती है। अभी सोशल मीडिया पर ऐसे ही मस्ती करते कुछ लड़कों का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने स्त्री 2 फिल्म देखी ही होगी और अगर देखी है तो उसका गाना 'आज की रात' भी सुना होगा और साथ ही डांस का वीडियो भी देखा होगा। उस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने उसके स्टेप्स करते हुए वीडियो बनाया जो खूब वायरल भी हुए हैं। लड़का हो, लड़की हो या फिर बच्चे हों, हर किसी ने इस पर डांस किया। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक एक लड़का इसी गाने पर अपने रूम में डांस कर रहा है। उसके साथ उसके दोस्त बैठे हुए हैं जो उसमें और चार चांद लगा रहे हैं। जब वो लड़का डांस करके बैठ जाता है तो उसका दोस्त उठता है और वो अपने ही स्टेप्स करता है। इस तरह मौज-मस्ती करते लड़कों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसको देख कर तो तमन्ना भी शर्मा गई होगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 57 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये तो पक्का इंजीनियरिंग स्टूडेंट होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- सच में यह देखकर तो तमन्ना भी सोच में पड़ गई होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- ये हॉस्टलर्स प्लस इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मस्त नाचा है भाई ने।

ये भी पढ़ें-

ये है मॉडर्न प्रॉब्लम का मॉर्डन सॉल्यूशन, विदेशी महिला के Video पर लोगों ने भी किया रिएक्ट

जिम में लोहा उठाने वालों इसे कहते हैं असली ताकत, Video देख आंखें खुली रह जाएंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।