1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेंढकों का झुंड मोबाइल पर देख रहा था वीडियो, युवक ने छिना फोन तो कर दिया हमला

मेंढकों का झुंड मोबाइल पर देख रहा था वीडियो, युवक ने छिना फोन तो कर दिया हमला

 Published : Apr 21, 2023 04:44 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 04:50 pm IST

अगर हम आपको बताएं कि मेंढकों ने मोबाइल चलाना शुरू कर दिया है और मोबाइल पर वीडियो देखना पसंद करने लगे हैं?

वायरल वीडियो - India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER/PIXABAY

सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। जैसे इस वीडियो को देखने के बाद दिमाग घूम गया है। क्या आप विश्वास करेंगे अगर हम आपको बताएं कि मेंढकों ने मोबाइल चलाना शुरू कर दिया है और मोबाइल पर वीडियो देखना पसंद करने लगे हैं? यह कठिन है, विश्वास नहीं होता। हमने भी एक पल के लिए ऐसा ही सोचा लेकिन इस वीडियो ने सारे भ्रम तोड़ दिए हैं। अब इस वीडियो को देखकर अपना भ्रम तोड़ ही लीजिए। 

मेढकों को लगा मोबाइल का शौक

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेंढ़कों का एक झुंड दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात है कि सभी मेंढक आराम से बैठे मोबाइल पर कुछ देख रहे हैं। उसके सामने एक मोबाइल रखा हुआ नजर आ रहा है। सभी मोबाइल में वीडियो देख रहे हैं। वीडियो देखने से साफ है कि फोन में सभी लगे पड़े हुए हैं। जब एक युवक फोन हटाने की कोशिश करता है तो मेंढक उस पर हमला कर देता है। युवक कई बार फोन छीनने की कोशिश करता है लेकिन सफल नहीं हो पाता।

वीडियो पर लोगों के फनी रिएक्शन सामने आ रहे हैं
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्श भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अरे वाह मेढक को भी हो गया शौक अब ये भी बनाएगा ट्विटर अकाउंट। एक यूजर ने लिखा कि क्या मेढक फिल्म भी देखेंगे क्या जमाना आ गया। वीडियो पर कई ट्विटर यूजर्स फनी इमोजी रिएक्शन दिए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।