1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रूस में I Love You कैसे बोलते हैं, जवाब सुनते ही दिल खुश हो जाएगा; मन में फूटेंगे लड्डू

रूस में I Love You कैसे बोलते हैं, जवाब सुनते ही दिल खुश हो जाएगा; मन में फूटेंगे लड्डू

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Dec 05, 2025 02:13 pm IST,  Updated : Dec 05, 2025 02:15 pm IST

Interesting Facts: सोशल मीडिया पर आपने कई भाषाओं के बारे में अनोखे तथ्य पढ़े होंगे। मगर भाषाओं से जुड़े इस Fun Fact के बारे में आपने अब तक नहीं सुना होगा जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

how to say i love you in Russia, i love you in Russia, interesting facts Russia, Russia interesting - India TV Hindi
प्रपोज करता कपल। Image Source : FREEPIK

Interesting Facts: दुनिया भर में लगभग हर देश की अपनी एक अलग भाषा होती है जिसमें बातचीत किए बिना लोग एक-दूसरे से संवाद नहीं कर पाते हैं। यही वजह है कि आजकल बच्चे ही नहीं बल्कि बड़ों को भी दुभाषिया या बहुभाषी होने की सलाह दी जाती है। जिस तरह सामान्य संवाद के लिए हर देश की अपनी एक अलग भाषा के अलग शब्द हैं ठीक इसी प्रकार प्यार का इजहार करने के लिए भी उन देशों के अलग शब्द हैं। भिन्न-भिन्न देशों में संवाद के लिए भले ही शब्द अलग हो सकते हैं या समझ में नहीं भी आ सकते हैं मगर प्यार के इजहार में ऐसा नहीं है। क्योंकि इस मामले में केवल भाषा अलग होती है मगर प्रेम के लिए भाव दुनिया की हर भाषा में एक जैसा ही होता है। इस कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि, रूस में प्यार का इजहार करने वाले प्रेमी अपनी भाषा में जोड़े एक-दूसरे को I Love You कैसे बोलते हैं ? 

रूस में कौन सी भाषा बोली जाती है 

आपको बता दें कि, रूस की मुख्य और आधिकारिक भाषा रूसी (Russian) है, जिसे वहां लगभग सभी लोग बोलते हैं। मगर रूस में 100 से अधिक अन्य अल्पसंख्यक भाषाएं भी हैं, जिनमें तातार, बश्किर और चेचेन जैसी भाषाएँ शामिल हैं। ये अलग—अलग भाषाएं इसकी भाषाई विविधता को दर्शाती हैं। रूस की रूसी भाषा संचार, शिक्षा और प्रशासन की भाषा है। रूसी भाषा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है और संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से भी एक है। ध्यान देने वाली बात ये है कि, रूसी भाषा सिरिलिक (Cyrillic) लिपि का उपयोग करती है। 

रूसी में I Love You कैसे बोलते हैं

अब आपको बताते हैं कि, रूसी भाषा में I Love You कैसे बोलते हैं ? दरअसल, रूस में I Love You कहने का सबसे आम तरीका "Я тебя люблю" (या तेब्या ल्युब्ल्यु) है, जिसका अर्थ है 'मैं तुमसे प्यार करता/करती हूं।' यहां Ya का मतलब है I, tebya का मतलब है You और lyublyu का मतलब है Love. इस तर​ह मिलकर बनता है 'या तेब्या ल्युब्ल्यु' यानी  I Love You.

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
रूस के राष्ट्रपति भवन को क्या कहते हैं, पुतिन के सच्चे फैन ही बता पाएंगे नाम; आप भी जान लीजिए 
 

कितने फीट लंबे हैं व्लादिमीर पुतिन, हाइट में नरेन्द्र मोदी से ज्यादा या कम ; जवाब सपने में भी नहीं सोचा होगा 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।