इस देश में एक से एक खतरनाक लोग हैं और उन लोगों के दिमाग में ऐसे खतरनाक तरीके उत्पन्न होते हैं कि वो जानने के बाद इंसान हिल जाए। आप अगर सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको कुछ बताने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि आप खुद अपनी फीड पर ऐसे खतरनाक दिमाग वाले लोगों की खतरनाक हरकतें देखते ही होंगे। सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें खूब वायरल होती हैं और अभी भी कुछ ऐसा ही वायरल हो रहा है। अभी सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जो एक मेल का है। आइए आपको उसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
आपको यह तो पता ही होगा कि मेल करते वक्त उसका सब्जेक्ट भी लिखना होता है और एक बंदे ने इसी सब्जेक्ट में कुछ ऐसा लिख दिया कि देखने वाला भी हिल जाएगा। दरअसल एक बंदे ने किसी HR को हायरिंग के लिए मेल किया। अब उस मेल पर सामने वाला का ध्यान जाए इसके लिए उसने बहुत खतरनाक दिमाग लगाया। उसने सब्जेक्ट में 'Your name is in Epstein Files' लिख दिया जिसमें Epstein की स्पेलिंग भी गलत है। अब आपको यह तो पता ही होगा कि Epstein Files का क्या मामला चल रहा है। इसके बाद उसने मेल की बॉडी में इसके लिए माफी मांगते हुए बोला कि मुझे आपका ध्यान खींचने के लिए यही तरीका लगा। इसके बाद उसने अपनी बात लिखी। अब मेल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।
आपने अभी जो पोस्ट देखा वो एक्स प्लेटफॉर्म पर @NalinisKitchen नाम से हुआ है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इस आदमी को 2 लाख डॉलर का ऑफर मिलना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसने सब्जेक्ट में गलत स्पेलिंग लिखी है, समझदार रिक्यूटर का ध्यान नहीं खींच पाएगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इसे काम मिलना चाहिए क्योंकि यह लोगों का ध्यान खींचना जानता है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसने हायर करने का कारण दिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बनारस की गलियों से लड़की भगाना आसान नहीं, यकीन नहीं तो देख लीजिए Video
संपादक की पसंद