1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति और पत्नी में बालकनी तोड़ लड़ाई हुई, आगे फिर कुछ हुआ ऐसा कि जानकर हो जाएंगे दंग

पति और पत्नी में बालकनी तोड़ लड़ाई हुई, आगे फिर कुछ हुआ ऐसा कि जानकर हो जाएंगे दंग

 Published : Feb 22, 2023 11:38 pm IST,  Updated : Feb 22, 2023 11:38 pm IST

बालकनी में एक महिला और एक पुरुष नजर आ रहे हैं। दोनों को देखकर लगता है कि ये लड़ रहे हैं।

Fell down from the balcony.- India TV Hindi
बालकनी से नीचे गिरे। Image Source : TWITTER|@CATCHUPNETWORK

सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज कई वीडियोज देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर कोई भी हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप सोचेंगे कि आखिर हो क्या रहा था? वीडियो को जो भी देख रहा है हैरान हो जा रहा है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

बालकनी पर जमकर हुई लड़ाई 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बालकनी में एक महिला और एक पुरुष नजर आ रहे हैं। दोनों को देखकर लगता है कि ये लड़ रहे हैं। दोनों लड़ने में इतने बेकाबू हो जाते हैं कि नीचे गिर जाते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों बालकनी की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर जाते हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों को गंभीर चोटें आई होंगी। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि महिला और पुरुष गिरने के बाद उठ नहीं पा रहे हैं। वहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही हो रही है।

यूजर्स ने पूछा कि जिंदा है या मर गए? 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर तीन लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दोनों क्यों लड़ रहे हैं? एक यूजर ने लिखा कि क्या सच में दोनों लड़ रहे हैं या कोई और काम कर रहे थे? वहीं एक यूजर ने लिखा कि दोनों जिंदा हैं या मर गए। इस वीडियो पर यूजर्स के रिप्लाई काफी हैरान कर देने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।