1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिक्योरिटी के लिए पति ने घर में लगाया हिडन कैमरा, लेकिन रिकॉर्ड हो गई बीवी की काली करतूत

सिक्योरिटी के लिए पति ने घर में लगाया हिडन कैमरा, लेकिन रिकॉर्ड हो गई बीवी की काली करतूत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 14, 2024 11:56 am IST,  Updated : Oct 14, 2024 11:56 am IST

एक शख्स ने अपने घर की सुरक्षा के लिए खुफिया कैमरा लगवाया लेकिन उसने जब वीडियो रिकॉर्डिंग देखी तो उसके होश ही उड़ गए।

घर के अंदर लगे खुफिया कैमरे में कैद हो गई पत्नी की सारी करतूत- India TV Hindi
घर के अंदर लगे खुफिया कैमरे में कैद हो गई पत्नी की सारी करतूत Image Source : SOCIAL MEDIA

आपकी सुरक्षा, आपके हाथ, यह बात तो आपने सुनी ही होगी। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर क्या-क्या नहीं करते। अपने घर को कैमरे से लैस करने से लेकर सिक्योरिटी गार्ड को तैनात कर देते हैं। ऐसे ही एक शख्स ने अपने घर की सुरक्षा के लिए अपने घर में खुफिया कैमरा लगवाया लेकिन इस कैमरे में कुछ ऐसा रिकॉर्ड हो गया कि शख्स के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। 

घर की सुरक्षा के लिए लगवाया था खुफिया कैमरा

दरअसल, शख्स ने अपने घर की सुरक्षा के लिए हिडन कैमरा लगवाया था। जब उसने उस कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की तो उसे अपनी बीवी के गैर मर्दों के साथ संबंध का पता चला। वीडियो में उसे अपनी बीवी के ऐसे कई प्राइवेट मोमेंट देखने को मिले, जो उसने अलग-अलग मर्दों के साथ बिताए थे। वीडियो देखने के बाद शख्स के सामने उसकी पत्नी का असली चेहरा सामने आ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे सोशल साइट एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।   

वीडियो देख पता चली पत्नी की काली करतूत 

वीडियो को शेयर करते हुए यह बताया गया है कि एक पति ने अपने घर में खुफिया कैमरा लगाया ताकि वह ऑफिस के वक्त अपने घर की सुरक्षा कर सके। मगर उसे रिकॉर्डिंग में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी उसे उम्मीद भी नहीं थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शख्स घर पर नहीं होता है। तब उसके घर पर कई गैर मर्द आए। जो उसके बीवी के आशिक थे। अलग-अलग समय पर अलग-अलग मर्दों का आना-जाना लगा रहता है। वे सभी को बुलाती है और अंदर अपने कमरे में ले जाती है। 

वीडियो देख लोगों ने कुछ ऐसे दिया अपना रिएक्शन

जाहिर सी बात है कि पति ने जब अपनी पत्नी की ये काली करतूत देखी होगी, तब उसके आत्मा कांप गई होगी। वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 29 लाख लोगों ने देखा और 4500 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा - आज इस व्यक्ति की आत्मा बिल्कुल मर गई होगी। दूसरे ने लिखा - पता नहीं उस आदमी को कैसा लगा होगा, इसकी कल्पना करना भी बहुत ही दुखदायी है।

ये भी पढ़ें:

SpaceX ने रचा इतिहास, स्टारशिप की लॉन्चिंग और लैंडिंग देख हैरान रह गए आनंद महिंद्रा, Video शेयर कर कही दिल की बात

बेंगलुरु में मैजेस्टिक मेट्रो स्टेशन पर रंगोली बनाकर रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।