1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गुस्से से लाल थी पत्नी, पति ने अपने इस टैलेंट से खुश कर दिया, Video देख लोग बोले- अगला पार्ट कब आएगा

गुस्से से लाल थी पत्नी, पति ने अपने इस टैलेंट से खुश कर दिया, Video देख लोग बोले- अगला पार्ट कब आएगा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 08, 2023 03:01 pm IST,  Updated : Dec 08, 2023 03:03 pm IST

गुस्से में पत्नी को देखकर शख्स मामले को ऐसे संभालता है कि लोग उसके इस टैलेंट के दिवाने हो गए। लोग कमेंट कर शख्स की खूब तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि काश हमें भी ऐसे गृह युद्ध टालने आ जाते।

गुस्से में थी बीवी पति ने कुछ ऐसे मनाया।- India TV Hindi
गुस्से में थी बीवी पति ने कुछ ऐसे मनाया। Image Source : SOCIAL MEDIA

मर्द चाहे कितना भी शेर हो लेकिन वह अपनी पसंदीदा औरत के सामने कमजोर पड़ ही जाता है। अब इसे उसका प्यार कहें या जो कुछ और लेकिन यहीं एक चीज है जिससे वह अपने अंदर के सॉफ्टकॉर्नर को जिंदा रख पाता है। सोशल पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने नाराज पत्नी को मनाने की कोशिश करता है और वह इस मामले को इतनी चालाकी से टालता है कि उसकी पत्नी का गुस्सा एक मिनट में गायब हो जाता है और वह उसके लिए प्यार दिखाने लगती है।

नाराज बीवी को मनाना है तो इस वीडियो को जरूर देखें

वीडियो में यह देखा जा सकता है कि गुस्से से लाल एक महिला अपने हाथ में बेलन लेकर खड़ी रहती है और वह अपने पति पर चिल्ला रही होती है। वह अपने पति को बोलती है कि तुमसे कितनी बार कहा है कि बर्तन सिंक के बाहर रखा करो लेकिन तुम्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ता। गुस्से में पत्नी को देखकर शख्स मामले को ऐसे संभालता है कि लोग उसके इस टैलेंट के दिवाने हो गए। शख्स अपनी पत्नी से बोलता है कि अरे यार तुम कितनी पत्ली लग रही हो इस ड्रेस में। पीछे हटो मुझे तुम्हारी एक तस्वीर लेने दो। कितनी सुंदर लग रही हो यार इस ड्रेस में। इतना सुनते ही शख्स की बीवी खुशी के मारे गद-गद हो जाती है और उसके चेहरे पर एक सुंदर सी स्माइल आ जाती है। 

इसके बाद महिला को तुरंत याद आता है कि वह तो अपने पति पर गुस्सा है इसके बाद वह फिर उस पर चिल्लाने की कोशिश करती है। इसके बाद शख्स फिर से उसे मख्खन लगाने लगता है। वह बोलता है कि लाओ ये बेलन मुझे दे दो और उधर देखो। चेहरे पर क्या ग्लो आ रहा है तुमने कुछ लगाया है क्या। महिला का जवाब आता है नहीं तो, इसके बाद शक्स बोलता है वाह ये स्कर्ट तो बहुत अच्छी लग रही है तुमने नई खरीदी है क्या? इस पर महिला बोलती है कि हां कल ही लेकर आई था सेल में लगी थी। अच्छी लग रही है न? फिर शख्स बोलता है कि हां यार इसमें तुम काफी स्लिम और ब्युटिफुल लग रही हो। इतने में तो शख्स की वाइफ का मूड पूरी तरह से बदल गया होता है। फिर वह खुश होकर बोलती है कि रूको मैं तुम्हारे लिए गाजर का हलवा बनाकर लाती हूं।

लोगों ने कहा- इस पति को सेल्यूट बनता है यार

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पति की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं और उसके इस गजब के टैलेंट को सेल्यूट करते हैं और बोल रहे हैं कि काश!! ऐसे गृहयुद्ध टालना सबको आ जाए। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4 लाख लोगों ने देखा और 6 हजार लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

सड़क पर मजे में जा रहा था शख्स, अचानक सामने से दौड़ते हुए आ गया टाइगर, देखें ये Video

कैसा ये इश्क है, बॉयफ्रेंड ने लड़की को खून से बना नेकलेस किया गिफ्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।