1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस महान ड्राइवर को मेरी तरफ से 500 रुपए का इनाम, Video देख आप भी पुरस्कार दोगे

इस महान ड्राइवर को मेरी तरफ से 500 रुपए का इनाम, Video देख आप भी पुरस्कार दोगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 10, 2025 01:06 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 01:06 pm IST

कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो दिख ही जाते हैं जो दिमाग को घुमाकर रख देते हैं। वीडियो देखने के बाद एक ही सवाल उठता है कि करने वाले ने ऐसा कारनामा किया कैसे। आइए आपको अभी वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/NIKHIL______VLOGGER_88

आज का जमाना सोशल मीडिया का है और आपको लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा। कई सारे लोग लंबे समय से सोशल मीडिया पर हैं तो कई सारे लोगों ने अपने बच्चों से सीखने के बाद उसका इस्तेमाल करना शुरू किया है। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं या फिर सोशल मीडिया पर पहली बार दिखते हैं, वो तो वायरल हो ही जाते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में जानते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक कार घर के पास खड़ी नजर आ रही है। अब वीडियो के वायरल होने कारण उसकी जगह है क्योंकि जहां पर कार पार्क है, वहां से न पीछे जगह बची है और आगे एक पिलर है तो वहां भी जगह नहीं बची है। अब वीडियो बनाने वाले की चिंता यह है कि यहां से कार निकलेगी कैसे लेकिन मेरे दिमाग में यह आया है कि यहां पर किस महान ड्राइवर ने इस कार को पार्क किया और किया तो किया कैसे। उस ड्राइवर का पता चल जाए तो उसे इनाम देना चाहिए और साथ में उसी से ड्राइविंग भी सीखना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर nikhil______vlogger_88 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- निकलेगी कैसे वो छोड़ो, यहां पार्क कैसे हुई, ये बताओ पहले। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं निकाल दूंगा, दीवार से बिना टच किए। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई बीच में से काट लो गाड़ी को। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई लगाई कैसे ये।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़कियों के सारे किए कराए पर फिर गया पानी, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

और बारातियों आ गया स्वाद! बारात में थार पर खड़े होकर पैसा उड़ाना पड़ गया भारी, जानें पुलिस ने क्या किया?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।