1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पिल्ले की जान के साथ कर रहे थे खिलवाड़, Video शेयर कर IAS ने पूछा, जानवर कौन?

पिल्ले की जान के साथ कर रहे थे खिलवाड़, Video शेयर कर IAS ने पूछा, जानवर कौन?

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 05, 2023 05:31 pm IST,  Updated : Feb 05, 2023 05:31 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक और युवती मासूम पिल्ले के पैरों से पकड़कर उसे हवा में झुलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स दोनों को काफी खरी खोटी सुना रहे हैं।

एक युवक और युवती कुत्ते के बच्चे को हवा में झूला रहे हैं।- India TV Hindi
एक युवक और युवती कुत्ते के बच्चे को हवा में झूला रहे हैं। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर जानवरों के साथ क्रूरता के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी गुस्से से आग बबूला हो जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक और युवती मासूम पिल्ले के पैरों से पकड़कर उसे हवा में झुलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स दोनों को काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे कि इन्हें भी ऐसे ही लटकाना चाहिए। 

मासूम पिल्ले के साथ क्रूरता

इस 33 सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक और युवती कुत्ते के बच्चे को उसका पैर पकड़कर हवा में झूला रहे हैं। उसे हवा में ही पकड़कर उल्टा लटका देते हैं। उसके जान के साथ ऐसे खिलवाड़ करते हैं जैसे मानो वह कोई जीव नहीं बल्कि एक खिलौना हो। युवक और युवती पिल्ले को हवा में जोर-जोर से भी घुमाते हैं। फिर उसे बंदरों की तरफ भी झटकते हैं। वीडियो के अंत में लड़की कुत्ते के बच्चे को गले से लगाकर प्यार करती हुई दिखती है।

यूजर्स ने दोनों को जमकर सुनाया

इस वीडियो को IAS अधिकारी ने ट्विटर पर शेय़र किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- जानवर कौन? IAS के वीडियो शेयर करने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की तो बाढ़ सी आ गई है। कुछ लोगों ने कमेंट कर लिखा- युवक और युवती के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि ये दोनों लोग जानवर हैं। जबकि कई लोगों ने कहा कि ऐसे लोग इंसानियत के नाम पर कलंक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।