1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कद छोटा हो तो फिर इंसान को ऐसे ही जुगाड़ करना पड़ता है, Video हुआ वायरल

कद छोटा हो तो फिर इंसान को ऐसे ही जुगाड़ करना पड़ता है, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 02, 2025 02:52 pm IST,  Updated : May 02, 2025 02:52 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जिसकी हाइट कम है, वो जिम के अंदर एंट्री करता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन जब आप वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो स्मार्ट फोन चलाते हैं मगर फिर भी वो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं वरना आपको तो कई सारे छोटे बच्चे भी सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। आप भी सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो होंगे ही या फिर ऐसा भी हो सकता है कि आप सोशल मीडिया के अधिकतर फेमस प्लेटफॉर्म पर हो और दिन में कुछ समय वहां बिताते भी हो। अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और फोटो देखने को मिलते रहते हैं। उनमें से कुछ बहुत अलग होते हैं इसलिए वो वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने देखा होगा कि कई ऑफिस में कार्ड, फिंगर प्रिंट या फिर फेस आईडी के जरिए ही एंट्री होती है। अलग-अलग दरवाजों को भी खोलने के लिए कुछ ऐसे ही प्रक्रिया होते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक जिम का है जिसके अंदर एंट्री करने के लिए फेस आईडी की जरूरत है। मतलब पहले मशीन फेस रीड करेगा और फिर उसके बाद दरवाजा खुलेगा। अब एक शख्स को उधर जाना है लेकिन उसका कद कम है जिस कारण वो मशीन तक नहीं पहुंच पाता है। इस वजह से उसने गजब का जुगाड़ किया। उसने अपनी फोटो का प्रिंट निकलवाया और झाड़ू के डंडे पर लगा दिया। अब इसके जरिए वो मशीन तक अपना फेस पहुंचाता और फेस रीड होने के बाद दरवाजा खुल जाता।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर tarobinha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'टेक्नोलॉजिया' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 67 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने हंसने वाली इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये देखो देश को मजबूत करने वाले तो इस काम में बिजी है, लड़ाई का एक और Video वायरल

पापा की परी सच में आ गई! शादी में नया ट्रेंड देख हैरान हुआ शख्स, बनाया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।