1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा चलता रहा तो फिर कोई किसी की मदद भी नहीं करेगा, आप खुद देखें वायरल Video

ऐसा चलता रहा तो फिर कोई किसी की मदद भी नहीं करेगा, आप खुद देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 20, 2025 10:37 am IST,  Updated : Mar 20, 2025 11:00 am IST

एक लड़की ने रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों की पर कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आपको शायद गुस्सा आ जाए। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोग जो सोशल मीडिया पर हैं, उन्हें रील्स बनाने की लत लगी हुई है। वो लोग सोशल मीडिया पर सिर्फ इसलिए हैं ताकि वो रील्स बनाकर फेम पा सकें। वैसे तो रील्स बनाने में कुछ भी गलत नहीं है लेकिन कुछ लोग रील्स के लिए कुछ ऐसी हरकतें करने लगते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्सा आ जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी अब तक ऐसे न जाने कितने ही वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कई सारे लोग रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर बैठे हुए हैं। इसी बीच वहां एक लड़की चक्कर खाते हुए गिर जाती है और फिर सीढ़ी से नीचे गिरते हुए नजर आती है। सीढ़ियों से गिरते हुए एक अंकल के पैरों के पास पहुंचती है। अंकल इससे पहले उसे पकड़ते, वो और नीचे गिरते हुए फर्श पर आ जाती है। उसे देख एक लड़की उसकी मदद करने के लिए उठती है लेकिन मदद से पहले ही वो लड़की खुद उठ जाती है और हंसने लगती है। इससे पता चलता है कि वो रेलवे स्टेशन पर प्रैंक करते हुए रील बना रही थी जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @y_iamcrazyy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब तो किसी की मदद करने का भी जमाना नहीं रहा, क्या पता वो रील बना रहा हो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रील का बुखार हो गया है लोगों को। दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल रील बनाने के लिए लोग कुछ भी करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- अजीब पागल लोग हैं।

ये भी पढ़ें-

प्यार एक कला है....; ऑटो के पीछे लिखवाई गजब की लाइन, फोटो हुई वायरल

लड़ाई के बीच बस ड्राइवर ने लिया बड़ा अनोखा फैसला, लोग बोले- 'उसने सही काम किया'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।