प्याज छीलना और उसे काटना शायद ही किसी को पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज छीलने और उसे काटने में आंखों से आंसू अपने-आप बहने लगते हैं। आंसू बहना भी कोई बड़ी तकलीफ नहीं है लेकिन उस वक्त आंखों में जो जलन होती है। वह इंसानों के बर्दाश्त से बाहर होती है। लेकिन प्याज छीलते और काटते वक्त आंखों से आंसू ना निकले इसलिए एक लड़के ने गजब का दिमाग भिड़ाया और बेफिक्र होकर प्याज काटने लगा। लड़के के इस जुगाड़ का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग उसके दिमाग की इस उपज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
आंखों से आंसू आने की अब कोई फिक्र नहीं
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में कोई समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें खाने-पीने की भी खास व्यवस्था की गई है। ऐसे में सब्जी और अन्य चीजों के लिए बड़ी मात्रा में प्याज की जरूरत पड़ती है। जिसके लिए घर के कुछ परिजन सिर्फ प्याज छीलने के काम में लगाए गए हैं। आप देख सकते हैं कि घर के हॉल में प्याज का ढेर लगा हुआ है और लोग बैठे-बैठे उसे छीलने का काम कर रहे हैं। ऐसे में एक लड़का आँखों में आंसू ना आए इसके लिए गजब का जुगाड़ भिड़ाता है और मजे में बैठे-बैठे सारे प्याज छीलने लगता है।
लड़के के प्याज छीलने वाले तरकीब का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, लड़के ने प्याज छीलने से आंखों में आंसू ना आए, इससे बचने के लिए अपने सिर पर हेलमेट लगाया हुआ है। ताकि उसकी आंखें प्याज के डॉयरेक्ट कॉनटैक्ट में ना आएं। लड़के का यह जुगाड़ लोगों को बहुत पसंद आया और लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर ये आइडिया हमारे दिमाग में क्यों नहीं आया। लड़के के इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @log.kya.kahenge नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
बैल हूं, बैलबुद्धि नहीं! टंकी का नल खोलकर पानी पीते नजर आए नंदी महाराज
चलती का नाम गाड़ी, जुगाड़ की मेहरबानी पर दौड़ रहे ऑटो का Video हुआ वायरल