आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया का यूज करता है और आप भी जरूर ऐसा करते होंगे। आप भी दिन में कुछ देर सोशल मीडिया पर बिताते होंगे और वहां मौजदू तरह-तरह के वीडियो देखते भी होंगे। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हंसी-मजाक के ही वीडियो देखने को मिलते हैं मगर उनके अलावा कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी नजर आ जाते हैं जो दिल को छू लेते हैं। आपकी फीड पर भी ऐसे वीडियो कभी न कभी आते ही होंगे क्योंकि ऐसे अच्छे वीडियो वायरल जरूर होते हैं। अबी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक गली बन रही है। मतलब गली में जमीन को पक्का किया जा रहा है। अब एक लड़की के घर के आगे सीमेंट गिर चुका है मगर तभी उसे कहीं जाना था। इसमें दिक्कत यह है कि वो अगर सीमेंट में उतरकर जाएगी तो पैर और जूते, दोनों ही सन जाएंगे। ऐसे में वहां काम कर रहा शख्स उसकी मदद करता है। वो चलकर उस लड़की के घर के दरवाजे पर पहुंचता है और पीठ पर उठाकर उसे बाहर लाता है और मदद करता है। इसी अच्छाई के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'आदमियों की दुनिया में यह जेंटलमैन है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 45 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसने साबित कर दिया कि अच्छे इंसान भी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- यह असली जेंटलमैन है। वहीं एक यूजर ने लिखा- लेकिन महिलाओं को आदमी की जरूरत नहीं है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग सजा है, शख्स की हरकत देख आप यही कहेंगे
भाई ने हवा में बनाया अपना घर, वायरल फोटो देखने के बाद लोगों ने जमकर किया रिएक्ट