1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिर्फ 32 सेकंड में चोरों ने ATM से गायब किए 1.5 लाख रुपये, CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात, देखें Video

सिर्फ 32 सेकंड में चोरों ने ATM से गायब किए 1.5 लाख रुपये, CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात, देखें Video

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 23, 2024 02:56 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 02:56 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ATM चोरी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से दंग रह जाएंगे। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे दिन दहाड़े 2 चोरों ने ATM मशीन से पैसे चोरी कर लिया।

Screen Grab- India TV Hindi
ATM में छेड़खानी कर चोरों ने 1.5 लाख रुपए चुराए Image Source : INDIA TV

हमीरपुर से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। दरअसल दो चोर दिन दहाड़े एक ATM मशीन के पास पहुंचे और बिना किसी डर के उसमें रखे पैसों पर हाथ साफ कर दिया। उनकी चोरी की यह वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। चोरों ने बिना किसी से डरे दिन में ATM से ये पैसे गायब किए हैं। आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या नजर आ रहा है और चोरों ने किस तरह ATM से पैसों की चोरी की।

चोरों का वीडियो हो गया वायरल

दो चोरों ने एक ATM मशीन से छेड़छाड़ करके लाखों रुपये चोरी कर लिए। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि चोर एक 'Master Key' का इस्तेमाल करते हुए ATM मशीन को खोलता है। चोर ने मास्टर चाभी से मशीन को खोलने के बाद उससे छेड़छाड़ की और उसके अंदर एक प्लेट जैसी दिखने वाली कोई चिप को अंदर फिट किया और पैसे निकालने की कोशिश की। मगर पहली बार में पैसे नहीं निकले तो एक बार फिर से मशीन के साथ छेड़छाड़ किया और करीब 1.5 लाख रुपये लेकर वहां से फरार हो गए। वायरल वीडियो में यह नजर आ रहा है कि एक चोर मशीन के साथ छेड़छाड़ कर रहा है तो वहीं उसका साथी बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहा है और चोरी की वारदात को देख रहा है।

यहां देखें वह वीडियो

आपको बता दें कि ATM से चोरी करने के बाद चोर वहां से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में लगी हुई है। इस घटना में एक बड़ा सवाल यह उठता है कि चोरों के पास वो मास्टर चाभी कैसे पहुंची जिसकी मदद से उन्होंने मशीन को खोला और पैसों की चोरी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-

'मैं मुस्लिम और महाराष्ट्रियन को एक रुपए का बिजनेस नहीं दूंगा', TC का ऑडियो हुआ वायरल तो रेलवे ने की कार्रवाई

UPI का स्वैग! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पसंद आया ऑटो वाले स्टाइल, तस्वीर हो रही है जमकर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।