1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. UPI का स्वैग! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पसंद आया ऑटो वाले स्टाइल, तस्वीर हो रही है जमकर वायरल

UPI का स्वैग! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पसंद आया ऑटो वाले स्टाइल, तस्वीर हो रही है जमकर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 23, 2024 12:18 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 12:22 pm IST

भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है जो अभी काफी वायरल हो रहा है। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
अश्विनी वैष्णव ने शेयर की ऑटो वाले की तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आप सड़क पर चलते किसी भी शख्स को रोककर पूछेंगे कि वो अधिकतर पेमेंट कैसे करते हैं तो सामने से जवाब UPI ही होगा। UPI के आ जाने के बाद लोगों की जिंदगी में काफी बदलाव हुआ है। अब लोगों को अपने साथ कैश लेकर घूमने की जरूरत नहीं होता है। सब्जी वाले से लेकर बड़े शोरूम तक, हर जगह डिजीटल पेमेंट लिया जाता है और लगभग हर कोई डिजीटल पेमेंट करना ही पसंद करता है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है जो भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी पसंद आया है। उन्होंने खुद फोटो को शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है।

भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अश्विनी वैष्णव ने जो तस्वीर शेयर की है वो एक ऑटो के अंदर की है। सवारी से जब किराया लेने का समय आता है ऑटो वाले ने सवारी को अपनी घड़ी दिखा दी। उस घड़ी में एक QR कोड नजर आता है जिसे स्कैन करके सवारी किराया भर सकता है। सवारी को यह तरीका पसंद आया और उसने फोटो क्लिक कर ली। इसके बाद से फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'UPI का स्वैग, भुगतान बहुत आसान हो गया।'

यहां देखें वायरल पोस्ट

इस खबर को लिखे जाने तक पोस्ट को 5 लाख 61 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा जो सरकार ने कर दिखाया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कर्नाटक का है। तीसरे यूजर ने लिखा- यही है रियल डिजीटल इंडिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- व्यवस्था का स्वैग कहिए जनाब।

ये भी पढ़ें-

अस्पताल में भी पहुंच गई ये रील की बीमारी, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

लो भाई अब साबुन के भी चोरी होने का डर सताने लगा, शख्स ने कुछ इस तरह की व्यवस्था, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।