1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अस्पताल में भी पहुंच गई ये रील की बीमारी, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

अस्पताल में भी पहुंच गई ये रील की बीमारी, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 23, 2024 11:11 am IST,  Updated : Sep 23, 2024 11:11 am IST

एक लड़की जो अस्पताल में भर्ती थी उसने वहां गाने पर डांस करते हुए अपनी रील बनाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
महिला ने अस्पताल में बनाई रील Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोगों को रील बनाने की लत लग गई है। वैसे तो रील बनाने में कोई गलत बात नहीं है मगर कुछ लोग इसके चक्कर में अपनी जान को खतरे में डाल देते हैं तो वहीं कुछ लोगों के रील की आदत के कारण दूसरों को परेशानी होती है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपने हर तरह के वायरल रील देखे होंगे जिन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्सा आता है। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि लोग इस जगह पर भी रील बनाने लगे हैं। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी अस्पताल का है। अस्पताल में कई मरीज मौजूद हैं। वहीं बीच में बची जगह पर एक महिला बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए रील बना रही है। लोगों को हैरानी रील बनाने की जगह देखकर हुई क्योंकि अस्पताल में मरीज आराम कर सकें इसलिए वहां शोर भी नहीं किया जाता है और वहीं यह महिला रील बना रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला के हाथ में कैनुला लगा हुआ जो मरीज को लगाया जाता है। इसका मतलब महिला खुद अस्पताल में भर्ती और वहां भर्ती होने के बाद भी वो रील बना रही है। वहीं दूसरे मरीज इस महिला को रील बनाते हुए देख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वायरस अस्पतालों को भी नहीं बख्श रहा।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसे बैन किया जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई इन लोगों की मानसिकता कैसी होती है, शर्म नहीं आती क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- इसको घोड़े वाली सुई दो ताकि हिल भी ना पाए।

ये भी पढ़ें-

लो भाई अब साबुन के भी चोरी होने का डर सताने लगा, शख्स ने कुछ इस तरह की व्यवस्था, देखें Video

बंदर ने सांप को टाई की तरह गले में लटकाया, Video देखकर आप हो जाएंगे भौचक्के

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।