सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जब भी विजिट करेंगे, आपको कुछ वीडियो वायरल होते हुए मिल ही जाएंगे। कभी जुगाड़ का गजब का वीडियो देखने को मिलता है तो कभी छोटे बच्चों का वीडियो वायरल होता है जिसे देखने के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों का मूड खराब हो जाता है जैसे फूड एक्सपेरिमेंट। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो आपको एक सीख देगा।
Related Stories
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक ट्रेन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की इमरजेंसी विंडो के पास बैठी हुई और फोन को चला रही है। लड़की की सीट के पास का विंडो पूरी तरह से खुला हुआ है और उसका पूरा ध्यान अपने फोन में है। तभी बाहर से एक हाथ अंदर की तरफ आता है और पलक झपकते हुए वो फोन को छीन लेता है। लड़की को कुछ समझ में आता उससे पहले उसका फोन उसके हाथ से चोर छीन लेता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'खत्म, टाटा, बाय-बाय, गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 30 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया तो वहीं एक यूजर ने लिखा- और खोलो इमरजेंसी विंडो। दूसरे यूजर ने लिखा- डर लगता है यार। तीसरे यूजर ने लिखा- ये छोटा हार्ट अटैक है। वहीं एक यूजर ने लिखा- पर ये वीडियो बनाने वाले को कैसे पता, इसका मोबाइल जाने वाला है।
ये भी पढ़ें-
दिमाग का 100% इस्तेमाल तो इसी लड़की ने किया है, Video देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ भारत में मौजूद, 250 साल से भी पुराना है यह वृक्ष