1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ भारत में मौजूद, 250 साल से भी पुराना है यह वृक्ष

दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ भारत में मौजूद, 250 साल से भी पुराना है यह वृक्ष

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 22, 2024 07:24 pm IST,  Updated : Sep 24, 2024 11:51 pm IST

इस दुनिया में एक पेड़ ऐसा भी है जो बहुत ही चौड़ा है। इसकी चौड़ाई तकरीबन 14,500 वर्ग मीटर तक है। यह अब तक 250 साल पुराना हो चुका है।

द ग्रेट बनयान ट्री- India TV Hindi
द ग्रेट बनयान ट्री Image Source : SOCIAL MEDIA

आज हम आपको दुनिया के सबसे चौड़े पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी चौड़ाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। उससे भी बड़ी बात तो यह है कि ये पेड़ हमारे भारत में ही मौजूद है। शायद ही आपको इस बात कि जानकारी होगी कि ये पेड़ पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में मौजूद है। दुनिया का सबसे चौड़ा यह पेड़ एक बरगद का पेड़ है। जो दुनिया के सबसे बड़े वट वृक्ष के रूप में भी जाना जाता है। 

250 साल पुराना है यह पेड़

बता दें कि बरगद का यह पेड़ 250 साल से भी ज्यादा पुराना है और यह तकरीबन 14,500 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इस पेड़ का नाम 'द ग्रेट बनयान ट्री' है या फिर इसे 'वॉकिंग ट्री' के नाम से भी दुनिया जानती है। यह पेड़ 24 मीटर ऊंचा है। इस पेड़ में 3 हजार से भी अधिक जटाएं हैं। जिसमें ज्यादातर इस पेड़ की जटाएं अब जड़ों में बदल चुकी हैं। इस पेड़ पर 80 से ज्यादा प्रजाति के पक्षी निवास करते हैं। माना जाता है कि जब आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना की गई थी, तब यह  पेड़ 15-20 साल पुराना था और इसी पेड़ के आस-पास से वनस्पति उद्यान की शुरुआत हुई थी। इस पेड़ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है।  

पेड़ के सम्मान में जारी हो चुका है डाक टिकट

अब यह पेड़ दुनिया के सबसे विशालकाय बरगद के पेड़ के रूप में स्थापित हो चुका है। इस पेड़ की जड़ें और बड़ी-बड़ी शाखाएं देखकर लोगों को लगता है कि वह जैसे किसी जंगल में आ गए हों। इस देखकर लगेगा ही नहीं कि यह एक पेड़ है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने इस पेड़ के सम्मान में साल 1987 में एक डाक टिकट भी जारी किया था। पेड़ की देखरेख के लिए इस समय एक टीम काम करती है, जो समय-समय पर इस पेड़ की जांच करते रहती है।

ये भी पढ़ें:

ड्यूटी से घर लौटा फौजी, देखते ही खुशी के मारे नाचने लगी मां, Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक

तरक्की कर गए यार पाकिस्तान वाले! हवा खाने के लिए पेड़ पर लटकाया पंखा, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।