सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आमतौर पर हंसाने और मनोरंजन करने वाले वीडियो वायरल होते हैं। मगर इन्हीं वीडियो के बीच में एक या फिर दो वीडियो ऐसा नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इन्सान को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। ऐसे वीडियो बहुत कम वायरल होते हैं मगर जो होते हैं वो हैरान कर देने वाले होते हैं। अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की ऐसी हरकत करती हुई नजर आ रही है जो आपने अपनी जिंदगी में कभी किसी को करते हुए नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में हैरान कर देने वाला ऐसा क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
ऐसा नजारा पहले नहीं देखा होगा
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। आप सड़क पर जब भी जाते होंगे तो आपने देखा होगा कि ट्रैफिक होने पर कार वाले लाइन क्लियर होने का इंतजार करते हैं मगर जो लोग पैदल होते हैं, वो कहीं-कहीं से जगह बनाकर खुद निकल जाते हैं क्योंकि उन्हें कार के लिए बने नियमों का पालन नहीं करना होता है। लेकिन वायरल वीडियो में एक लड़की इन नियमों का पालन करते हुए नजर आती है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की सड़क पर गाड़ियों के बीच में खड़ी है। गाड़ियां जब रुक रही हैं तो लड़की भी रुक जा रही है और जब गाड़ियां आगे बढ़ती हैं तो वो भी आगे चलने लगती है। यह नजारा देख लड़की के पीछे वाली गाड़ी में बैठे शख्स ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @vishvguru0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी खुद को ही कार समझ बैठी, पापा की परी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बिल्कुल ठीक कहा भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह वाह क्या बात है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह दीदी वाह। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई दिमाग सही नहीं है।
ये भी पढ़ें-
दिमाग का 100% इस्तेमाल तो इसी लड़की ने किया है, Video देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
ट्रेन में खिड़की के पास बैठकर फोन चला रही थी लड़की, अगले ही पल हो गया खेला, Video कर देगा हैरान