1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन निडर बालकों की हरकत देख भौचक्के हो जाएंगे आप, Video देख लोगो बोले- 'गजब है यार'

इन निडर बालकों की हरकत देख भौचक्के हो जाएंगे आप, Video देख लोगो बोले- 'गजब है यार'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 20, 2024 01:23 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 01:23 pm IST

दो बच्चों का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आप अपनी आंखों पर नहीं करेंगे। वीडियो में वो जो करते हुए नजर आ रहे हैं, वैसा नजारा आपने कभी नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी-कभी कुछ ऐसा नजर आ जाता है जिसे देखने के बाद भी लोग यकीन नहीं कर पाते हैं। वीडियो को दो-तीन बार देखने के बाद लोग यकीन करते हैं और हैरानी गजब की होती है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देख लिए होंगे। और अगर नहीं देखा है तो फिर अभी वायरल हो रहे वीडियो को देखना तो बनता है। इस वीडियो को देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया जो हैरान कर सकता है।

इन बच्चों को डर नहीं लगता है क्या?

सांप एक ऐसी जीव है जिसे देखते ही लोगों की हवा टाइट हो जाती है। सांप काफी जहरीला होता है और एक बार काट ले तो इंसान का जान भी जा सकती है। यही कारण है कि लोग सांप से दूर रहना पसंद करते हैं। मगर अभी वायरल हो रहे वीडियो में कुछ अलग ही देखने को मिला। एक मोटे से सांप पर दो छोटे बच्चे बैठकर ऐसे मजे कर रहे हैं जैसे अपने चाचा-ताऊ की पीठ पर बैठे हुए हैं। उन्हें जरा सा भी डर नहीं लग रहा है। वायरल वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर यह अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @BapuDaLadla नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।  वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये एनाकोंडा सोच रहा होगा कहां फंस गया यार।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कैसे बच्चे हैं, डर नहीं लगता क्या। दूसरे यूजर ने लिखा- बेचारा बच्चों के बीच जाकर फंस गया। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब है यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये बच्चे तो बिल्कुल भी नहीं डर रहे हैं, गजब।

ये भी पढ़ें-

बच्चों की लड़ाई रोकने भागकर क्लास में पहुंची टीचर, वहां मिला कभी न भूल पाने वाला सरप्राइज, देखें Video

कबाड़ा बेचने वाले ने बताई अपनी कमाई, जानकर आप सबकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।