आप सड़क पर चलते किसी भी शख्स से पूछेंगे कि वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव है या फिर नहीं, तो अधिकतर लोग हां में ही जवाब देंगे। कुछ प्रतिशत लोग ऐसे होंगे जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करते होंगे वरना अधिकतर लोग एक्टिव रहते ही हैं। आप भी सोशल मीडिया साइट पर कुछ समय तो बिताते ही होंगे। अगर हां तो फिर आपको यह भी पता होगा कि इन प्लेटफॉर्म्स पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी हंसा देने वाला वीडियो वायरल होता है तो कभी हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल होता है। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर हैरानी भी होगी और शायद आपको हंसी भी आ जाए।
Related Stories
कबाड़ी बेचने वाले का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि कबाड़ी बेचने वाले को देखकर एक शख्स उससे बात करने लगता है। वह जब उससे काम के बारे में पूछता तो वह बताता है कि वो कबाड़ा बेचता है। इसके बाद वो उससे पूछता है कि वो कितना कमा लेता है। इसके जवाब में कबाड़ा बेचने वाला कहता है कि वो 5 हजार रुपये कमा लेता है। यह जवाब सुनकर वीडियो बनाने वाले शख्स पूछता है '1 दिन में?' इसके जवाब में कबाड़ा बेचने वाला हां में जवाब देता है। कबाड़ा बेचने वाले के इसी जवाब के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @D3vilsCall नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैटरिक्स से बाहर रहता है और टैक्स भी नहीं देता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 99 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई जज से भी ज्यादा कमा रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- अब यही प्लैन काम कर सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- बस भाई इनका ही बोलबाला है। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या मतलब अब झोला लेकर निकलें।
ये भी पढ़ें-
भोपाल में रील बनाने के लिए लड़कियों ने कार में किया स्टंट, Video हुआ वायरल तो बढ़ गई मुसीबत
गुरुग्राम में बाइक और कार के भीषण टक्कर से युवक की हुई मौत, खौफनाक Video हो रहा है वायरल