1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर दौड़ते सांड ने अचानक स्कूटी सवार पर कर दिया हमला, Video देखकर आप हो जाएंगे भौचक्के

सड़क पर दौड़ते सांड ने अचानक स्कूटी सवार पर कर दिया हमला, Video देखकर आप हो जाएंगे भौचक्के

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 20, 2024 09:08 am IST,  Updated : Sep 20, 2024 09:08 am IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद डर जाएंगे। एक सांड ने अचानक एक स्कूटी चलाते हुए शख्स पर हमला कर दिया।

Screen Grab- India TV Hindi
सांड ने एक शख्स पर कर दिया हमला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया के किसी ने किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो आपके यह तो पतता ही होगा कि सोशल मीडिया पर किस तरह के वीडियो वायरल होते हैं। डांस, रील, लड़ाई और खतरनाक स्टंट के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसके अलावा कभी-कभी आवारा जानवरों के भी वीडियो वायरल होते हैं जो किसी न किसी पर अचानकर हमला कर देते हैं। आवारा कुत्तों के तो कई वीडियो आपने देखे होंगे, अभी एक सांड का वीडियो वायरल हो रहा है।

सांड ने शख्स पर किया हमला

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक सड़क पर कुछ वाहन चल रहे हैं। वहीं एक सांड बहुत ही शांत तरीके से चलता हुआ नजर आता है। अचानक दिखता है कि एक दूसरा सांड बहुत ही तेजी से दौड़ता हुआ आता है और सामने नजर आने वाले स्कूटी चालक पर हमला कर देता है। इसके बाद वह उछलकर स्कूटी पार करते हुए आगे निकल जाता है। स्कूटी चालक इस हमले से नीचे गिर जाता है और सांड वहां से चला जाता है। यह नजारा देखने के तुरंत बाद कुछ लोग वहां भागते हुए आते हैं और उस शख्स की मदद करते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @MojClips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये आवारा जानवर भी यमराज से कम नहीं हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हां ये बात तो आपकी बिल्कुल सही है। दूसरे यूजर ने लिखा- ओवरस्पीड के कारण नहीं ज्यादा अकस्मात आवारा जानवरों के कारण होते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- आवारा जानवर बहुत खतरनाक होते हैं, कुछ भी हो सकता है, शुक्र है भगवान का बच गया।

ये भी पढ़ें-

अरे ये क्या हो गया! चलते ट्रक के साथ जो हुआ उसे देख आप हो जाएंगे हैरान, देखें Video

Video: अपनी बहन से पैसे उधार लेकर बुरा गया फंस गया भाई, हिसाब देखकर आपका भी दिमाग हिल जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।