1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: पुलिस चौकी की छत पर चढ़ा सांड, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच मचा हड़कंप

Video: पुलिस चौकी की छत पर चढ़ा सांड, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच मचा हड़कंप

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 12, 2024 11:18 pm IST,  Updated : Jul 12, 2024 11:18 pm IST

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक सांड पुलिस चौकी की छत पर चढ़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चौकी की छत पर चढ़ा सांड- India TV Hindi
चौकी की छत पर चढ़ा सांड Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक सांड पुलिस चौकी की छत पर चढ़ गया। घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची पुलिस चौकी की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस चौकी की छत पर कुछ देर तो सांड शांत बैठा रहा है, लेकिन फिर उनसे ऐसा उत्पात मचाया कि चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सांड के पुलिस चौकी की छत पर चढ़ने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Chupachehra1989 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में यह बताया गया है कि, 'रायबरेली के सोलन में स्थित पुलिस चौकी की छत पर एक आवारा सांड चढ़ गया। जिससे चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। जब स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी की छत पर सांड को चढ़ा हुआ देखा तो वो हैरान रह गए।

पुलिस चौकी में सांड ने मचाया उत्पात

वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड पुलिस चौकी की छत पर चढ़कर बैठा हुआ है। सांड के पुलिस चौकी की छत पर होने की सूचना पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों ने दी। इसके बाद उन्होंने सांड को छत से उतारने की कोशिश की। पहले तो सांड उतर गया लेकिन इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सांड को चौकी से भगाने के लिए लाठियां उठाईं और उसकी ओर बढ़ें। तभी जानवर घबरा गया और फिर से छलांग लगाकर पुलिस चौकी की छत पर चढ़ गया। इस नजारे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद सांड थाने से सटे एक बुजुर्ग के घर के टिन शेड पर जा गिरा।

ये भी पढ़ें:

आज तक नहीं देखा होगा इतना बड़ा मगरमच्छ, Video देख लोगों के उड़े होश

ट्रेन से टकराया हाथी, लड़खड़ाते हुए पटरी पर ही चारों खाने हुआ चित्त, वायरल हो रहा दिल को झकझोर देने वाला यह Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।