1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़ते-लड़ते दुकान में घुसे दो सांडों ने जमकर मचाया उत्पात, आफत में फंसी लड़कियों की जान, देखें Video

लड़ते-लड़ते दुकान में घुसे दो सांडों ने जमकर मचाया उत्पात, आफत में फंसी लड़कियों की जान, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 16, 2024 06:50 pm IST,  Updated : Jul 16, 2024 06:50 pm IST

दो सांड लड़ते हुए एक दुकान में घुस गए और उनकी लड़ाई में दुकान में मौजूद दो लड़कियां बुरी तरह से पिस गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दुकान में घुसे सांड- India TV Hindi
दुकान में घुसे सांड Image Source : SOCIAL MEDIA

शहरों में आवारा जानवरों के आतंक इतना बढ़ चुका है कि आए दिन इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है। कभी ये जानवर किसी दुकान में घुस जाते हैं तो कभी ये किसी पर हमला करते दिखते हैं। ये आवारा जानवर कई सड़क दुर्घटनाओं के कारण भी बन चुके हैं। हाल में सोशल मीडिया पर ऐसे ही दो आवारा जानवरों का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ये जानवर एक दुकान में घुसकर उत्पात मचाते नजर आते हैं। 

दो सांडो की लड़ाई में पिस गईं लड़कियां

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो सांड लड़ते हुए एक दुकान में घुस गए हैं। दुकान में दो लड़कियां पहले से मौजूद थी, जो शॉपिंग करने आई थीं। सांड के दुकान में घुसने से उनके झगड़े में लड़कियां बुरी तरह से पिस गईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों सांड लड़ते हुए दोनों लड़कियों पर चढ़ गए। सांडों ने लड़कियों को बुरी तरह से अपने पैरों तले कुचल डाला जिससे उन्हें चोट भी आई। लड़कियां एक बार के लिए तो वीडियो से गायब ही हो गई क्योंकि वे सांडों के पैरों तले रौंदी जा रही थी। इसके बाद दुकान का सारा सामान भी लड़कियों के ऊपर गिर गया। हालात बिगड़ते देख तमाशा देख रहे लोगों में से एक शख्स लठ लेकर दुकान में जा घुसा और इसके बाद वह काउंटर पर चढ़कर दोनों लड़कियों को सांड के चंगुल से आजाद कराया। लड़कियां काउंटर से होती हुई बड़ी मुश्किल से दुकान से बाहर आईं। 

ऋषिकेश का बताया जा रहा यह वीडियो

वायरल हो रहा यह वीडियो ऋषिकेश के राम झूला का है, यहां एक पर्स की दुकान में दो लड़कियां शॉपिंग कर रही थीं, तभी दो सांड लड़ते-लड़ते उ दुकान के अंदर घुस गए। दुकान में शॉपिंग कर रही लड़कियां इन सांड़ों की लड़ाई के चक्कर में पिस गईं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घर के क्लेश नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 3 लाख लोगों ने देखा और ढाई हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये हर शहर की समस्या है। दूसरे ने लिखा- उम्मीद है कि दोनों लड़कियां ठीक होंगी। 

ये भी पढ़ें:

दो पिल्लों की लड़ाई में दर्शक बने मुर्गे-मुर्गियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये Cute Video

Video: रील का ऐसा फितूर कि एक्सिडेंट होने के बाद भी नहीं रुके कदम, नाचती रही लड़की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।