आजकल बहुत ही कम लोग आपको ऐसे मिलेंगे जो यह कह देंगे कि मैं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करता हूं, वरना अधिकतर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ ना कुछ समय तो बिताते ही हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे। अगर ऐसा है तो आपको यह भी पता होगा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। हंसी-मजाक के साथ ही हैरान कर देने वाले वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कुछ ऐसा ही है जो आपको हैरान कर देगा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ट्रक को चलाते हुए कहीं जा रहा है। एक मोड़ पर वो अपने ट्रक को मोड़ता है। ट्रक में एक तरफ ज्यादा वजन होने के कारण वो उस तरफ झुका हुआ नजर आता है और जब शख्स ट्रक को मोड़ता है तो बैलेंस बिगड़ जाता है और ट्रक उसी तरफ गिर जाता है। मगर हैरान यह देखकर होती है कि ट्रक की बॉडी ही उस तरफ गिरती है और इंजन पहियों संग चलते हुए आगे चला जाता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। वीडियो इसी लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है क्योंकि ऐसी घटना शायद ही कभी देखी होगी।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @pb3060 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आत्मा निकल गई शरीर से।' यह वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें-
Video: अपनी बहन से पैसे उधार लेकर बुरा गया फंस गया भाई, हिसाब देखकर आपका भी दिमाग हिल जाएगा
मंगलूरु में जन्मा 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा, देखने के लिए लग गई भीड़