1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चों की लड़ाई रोकने भागकर क्लास में पहुंची टीचर, वहां मिला कभी न भूल पाने वाला सरप्राइज, देखें Video

बच्चों की लड़ाई रोकने भागकर क्लास में पहुंची टीचर, वहां मिला कभी न भूल पाने वाला सरप्राइज, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 20, 2024 12:43 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 12:43 pm IST

एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे टीचर्स डे के दिन रिकॉर्ड किया गया है। लोगों को वीडियो इतना पसंद आया कि अब तक 53 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
बच्चों ने टीचर को दिया गजब का सरप्राइज Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो छाया ही रहता है। कभी नया वीडियो वायरल होता है तो कभी कुछ दिन पुराना वीडियो भी वायरल हो जाता है। कुल मिलाकर बात यह है कि वीडियो पुराना हो या फिर नया, अगर वो लोगों का पसंद आ जाता है या फिर उनका ध्यान खींच लेता है तो वो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है। आपने अब तक कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर देखे होंगे। लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो देखने को मिलेगा जो आपका दिल जीत लेगा। इस वीडियो में टीचर और उनके स्टूडेंट के बीच का प्यार देखने को मिलेगा। आइए फिर वीडियो के बार में बताते हैं।

टीचर को बच्चों ने दिया सरप्राइज

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला टीचर भागते हुए क्लास में जा रही है। ऐसा वो इसलिए कर रही हैं क्योंकि कुछ बच्चों ने उन्हें यह बताया कि क्लास में कुछ स्टूडेंट्स आपस में लड़ रहे हैं। बच्चों की लड़ाई की जानकारी मिलते हुए उन्हें रोकने के लिए महिला टीचर क्लास में भागकर पहुंचती है लेकिन वहां जाते ही उन्हें सरप्राइज मिलता है। स्टूडेंट्स पार्टी पोपर फोड़कर उनका स्वागत करते हैं और फिर अपने सभी टीचर्स को फूल देते हैं। बच्चों ने ऐसा टीचर्स डे को अलग तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए किया जिसका वीडियो इंटरनेट यूजर्स को पसंद आ गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sargam_princesofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 53 लाख 81 हजार से अधिक लोगों ने पसंद लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये टीचर नहीं मां है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कितनी जिम्मेदार टीचर हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- मैम अपनी जिंदगी में जीत गईं। चौथे यूजर ने लिखा- ये जिस तरह से क्लास की तरफ भागकर गईं, वो बताता है कि बच्चों ने उन्हें ऐसे क्यों सरप्राइज दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये टीचर नहीं दूसरी मां है।

ये भी पढ़ें-

कबाड़ा बेचने वाले ने बताई अपनी कमाई, जानकर आप सबकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी, देखें Video

भोपाल में रील बनाने के लिए लड़कियों ने कार में किया स्टंट, Video हुआ वायरल तो बढ़ गई मुसीबत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।