सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन, हर बार सोशल मीडिया पर आपको नया और अनोखा वीडियो वायरल होता हुआ नजर आएगा। कभी मेट्रो में सीट के लिए लड़ाई करते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी लोगों का गजब का टैलेंट देखने को मिल जाता है। इसके अलावा जुगाड़, स्टंट, रील आदी के भी वीडियो वायरल होते रहते हैं। मगर अभी वायरल हो रहे वीडियो में जो देखने को मिला, वैसा नजारा आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने आज तक अलग-अलग कई जगहों पर देखा होगा कि लोगों ने पैन को किसी रस्सी से बांध कर रखा है ताकि वो चोरी ना हो जाए। ऐसा नजारा बैंक में तो जरूर ही देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी जगह पर साबुन को रस्सी से बंधा हुआ देखा है। जी हां अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एक शख्स ने पानी के पास रखे साबुन के बीच में छेद करके उसमें एक रस्सी को बांधा है और उस रस्सी को पास में एक रॉड में बांध कर रखा है। एक शख्स ने इस अजीब नजारे को देखा और वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर stuntsoul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 41 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब देश में साबुन भी सुरक्षित नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये टेक्निक इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- ये साबुन काफी महंगा होगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- कौए का अटैका है, पंछी ले जाते हैं साबुन इसलिए बांधते हैं।
ये भी पढ़ें-
बंदर ने सांप को टाई की तरह गले में लटकाया, Video देखकर आप हो जाएंगे भौचक्के
गजब! इस भाई का 'कुकड़ू कु' डांस नहीं देखा तो क्या देखा, Video जमकर बटोर रहा है लाइक्स