आज के समय में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। और जितने भी लोग स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव मिल ही जाते हैं। आप भी किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर कुछ समय तो बिताते ही होंगे। आपको फिर तो यह पता ही होगा कि सोशल मीडिया साइट्स पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं। कभी लड़ाई करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी गजब के जुगाड़ का कोई वीडियो देखने को मिल जाता है। मगर अभी इन सभी वीडियो से हटकर एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
बंदर ने सांप को गले में लटकाया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक जगह जमीन पर जो सांप हैं। एक फन निकाले हुए बैठा तो वहीं दूसरा सांप जमीन पर रेंग रहा है। तभी वहां एक बंदर आता है और रेंगते हुए सांप को उठाकर अपने गले में लटा लेता है और वहीं पर बैठ जाता है। बंदर उस सांप को गले में ऐसे लटकाता है जैसे लोग अपने गले में टाई को लटकाते हैं। बंदर को जरा सा भी डर नहीं है कि वो उसे कांट लेगा। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अल्ट्रा लिजेंड मंकी प्रो मैक्स। दूसरे यूजर ने लिखा- बंदर सांप से कह रहा है मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी। एक अन्य यूजर ने लिखा- सिग्मा मेल मंकी।
ये भी पढ़ें-
गजब! इस भाई का 'कुकड़ू कु' डांस नहीं देखा तो क्या देखा, Video जमकर बटोर रहा है लाइक्स
इस लड़की को क्या हुआ जो ट्रैफिक में करने लगी ऐसी हरकत, Video देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल